होम / बिजनेस / Wipro में इनकी सैलरी में नहीं होगा इजाफा, ये है इसकी वजह 

Wipro में इनकी सैलरी में नहीं होगा इजाफा, ये है इसकी वजह 

Wipro से ये खबर तब निकलकर सामने आई है जब हाल ही उसने सभी कर्मचारियों के लिए सप्‍ताह में तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया है. ये 15 नवंबर से लागू होने जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दूसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद अपने कुछ कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी की सौगात देने के वाली विप्रो से इसी मसले को लेकर एक खबर और आई है. अब विप्रो से खबर निकलकर सामने आई है कि वो आने वाले दिनों में ज्‍यादा सैलरी पाते हुए बेहतर परफॉरमेंस देने वाले कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा नहीं कर सकती है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि पिछले लंबे समय से सैलरी हाइक को टाल रही विप्रो ने अभी कुछ दिन पहले ही सैलरी में इजाफे की घोषणा की है. 

कम वेतन वाले कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी वेतन बढ़ोतरी का फायदा कम वेतन वाले लोगों को ही देने जा रहे हैं. हाल ही में कंपनी ने वेतन बढोतरी की घोषणा की है, जिनके लिए ये घोषणा हुई है उन्‍हें दिसंबर से कंपनी से बढ़ा हुआ वेतन देने जा रही है. कंपनी पूरी तरह से वेतन में बढ़ोतरी को लागू नहीं कर रही है. बल्कि उन्‍हीं लोगों को मिलेगा जिनकी सैलरी कम है. नई बात ये भी है कि कंपनी वेतन बढ़ोतरी के लिए अब नया दृष्टिकोण अपनाने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट में हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है. 

हफ्ते में तीन दिन आना होगा ऑफिस 
हाल ही में कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम करने वाले अपने कर्मचारियों को अब सप्‍ताह में तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया है. कंपनी के आदेश के अनुसार 15 नवंबर से ये फैसला लागू होने जा रहा है. माना जा रहा है कि जो लोग ऑफिस नहीं आएंगे उन्‍हें लेकर कंपनी अगले साल जनवरी से सख्‍त रवैया अपना सकती है. 

कर्मचारियों का कंपनी छोड़ना चिंता का विषय 
वहीं अगर कर्मचरियों की संख्‍या में कमी की स्थिति को देखें तो वो विप्रो के लिए एक बड़ी परेशानी बनी हुई है. Q1में जहां 8800 कर्मचारियों ने कंपनी छोड दी वहीं Q2 में 5055 लोगों ने कंपनी को छोड़ दिया है. वहीं कंपनी के पास मौजूद ऑर्डर की स्थिति देखें तो वो मजबूत हुआ है. इसके कारण कंपनी के म्‍यूटेड गाइडेंस में -3.5 से -1.5 तक आ गई. इसका असर कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों पर पड़ा है. 

कैसे रहे हैं कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे 
देश की सभी आईटी कंपनियों में तीसरा स्‍थान रखने वाली विप्रो (Wipro) ने सितंबर तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं. ये लगातार तीसरी तिमाही है जब कंपनी की आमदनी में गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी के मुनाफे पर नजर डालें तो ये 14.41% घटा है और ये 2,649.1 करोड़ रुपये से घटकर 2,267.3 करोड़ रुपये पर आ गया है.  विप्रो (Wipro) की आय में भी 1.39% की गिरावट देखने को मिली है और ये 22,831 करोड़ रुपये से घटकर 22,515.9 करोड़ रुपये पर आ गई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

14 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

14 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

16 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

17 hours ago

बड़ी खबरें