होम / बिजनेस / Wipro की ये बड़ी डील नहीं जीत पाई इन्वेस्टर्स का दिल, ढलान पर शेयर  

Wipro की ये बड़ी डील नहीं जीत पाई इन्वेस्टर्स का दिल, ढलान पर शेयर  

विप्रो ने एक कंपनी में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिया है, लेकिन इस डील के बावजूद उसके शेयरों में गिरावट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने एक बड़ी डील फाइनल की है, लेकिन निवेशक इस डील से शायद नाखुश हैं. यही वजह है कि इस पॉजिटिव खबर के बावजूद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Wipro ने इंश्योरटेक फर्म अग्नि ग्लोबल इंक (Aggne Global Inc) और इसकी सहयोगी यूनिट अग्नि ग्लोबल आईटी सर्विसेज में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिया है.

लाल निशान पर शेयर
विप्रो की इस डील की खबर के बाद भी कंपनी के शेयरों में गिरावट आ रही है. बुधवार को यानी आज विप्रो के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक विप्रो के शेयर NSE पर करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 504.70 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. जबकि बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 1.55% ऊपर चढ़ा है. पिछले एक महीने में इस स्टॉक ने 2.04%, छह महीने में 21.57% का रिटर्न दिया है. इस साल अब तक विप्रो के शेयर के प्रदर्शन की बात करें, तो यह 5.77% मजबूत हुआ है.

ये भी पढ़ें - Sony ने तोड़ा ZEE का दिल, अब गोयनका ने दिए अपने कर्मचारियों का दिल तोड़ने के संकेत

शेष हिस्सेदारी भी खरीदेगी
विप्रो ने इंश्योरटेक फर्म अग्नि ग्लोबल इंक और इसकी सहयोगी इकाई अग्नि ग्लोबल आईटी सर्विसेज में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है. आने वाले समय में कंपनी बाकी की हिस्सेदारी भी खरीद सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस डील से विप्रो को प्रॉपर्टी और कैजुअल्टी इंश्योरेंस सेगमेंट में खास क्षमता हासिल हो जाएगी. फॉरेन ब्रोकरेज रिसर्च फर्म मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) का मानना है कि इस अधिग्रहण से इंश्योरेंस सेक्टर में कंपनी की क्षमताएं मजबूत होंगी. खासतौर पर प्रॉपर्टी और कैजुअल्टी इंश्योरेंस सेगमेंट में स्थितियां बेहतर होने की उम्मीद है. हालांकि, फर्म ने विप्रो के स्टॉक को अंडरवेट रेटिंग देते हुए इसके लिए टारगेट प्राइज 460 रुपए प्रति शेयर रखा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

17 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

14 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago