होम / बिजनेस / LPG सिलेंडर सस्ता होता या फिर जेब काटेंगी कंपनियां, कल चलेगा पता

LPG सिलेंडर सस्ता होता या फिर जेब काटेंगी कंपनियां, कल चलेगा पता

एक मार्च को कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में सीधे 50 रुपए का इजाफा कर दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एलपीजी सिलेंडर के मोर्चे पर कुछ राहत मिलेगी या कंपनियां उसकी जेब पर फिर डाका डालेंगी, ये कल स्पष्ट हो जाएगा. एक अप्रैल को LPG सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे. हालांकि, इस बात की उम्मीद कम ही है कि सिलेंडर की कीमतों में कमी की जाए, लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या दाम और बढ़ाए जाते हैं? एक मार्च को कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर में सीधे 50 रुपए का इजाफा कर दिया था. वहीं, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी.

हर महीने बदलते हैं दाम
गैस कंपनियां हर महीने की पहली और 16 तारीख को गैस की कीमतें अपडेट करती हैं. फरवरी में गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन मार्च की शुरुआत में ही कंपनियों ने महंगाई का बम फोड़ दिया. पिछले काफी वक्त से जनता महंगाई की मार से त्रस्त है. पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही आसमान पर हैं और मोदी सरकार के कार्यकाल में LPG सिलेंडर भी लगातार महंगा होता जा रहा है. आम आदमी को उम्मीद थी कि बजट में उसे महंगाई से मुक्ति दिलाने के कुछ प्रावधान हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उल्टा गैस कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उसके जख्मों पर नमक जरूर छिड़क दिया. 

कब मिल सकती है राहत?
एक मार्च को हुई बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया था. जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2119.50 रुपए का हो गया था. वैसे, कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटते-बढ़ते रहे हैं. कंपनियों ने कई बार इनकी कीमतों में कमी भी की है, लेकिन घरेलू सिलेंडर में काफी समय से कोई राहत नहीं मिली है. उल्टा कंपनियां इसे महंगा करती जा रही हैं. वैसे, जानकार मानते हैं कि इस साल के आखिरी में या अगले साल जरूर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

10 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

11 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

13 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

14 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

14 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

11 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

10 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

13 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

16 hours ago