होम / बिजनेस / बर्बादी की कगार पर पहुंची WeWork, क्या भारत में कारोबार पर पड़ेगा असर?

बर्बादी की कगार पर पहुंची WeWork, क्या भारत में कारोबार पर पड़ेगा असर?

अमेरिकी मुख्यालय वाली कंपनी WeWork को भारी-भरकम घाटा हुआ है. कंपनी की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसी जमाने में 47 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन वाली कंपनी WeWork मुश्किल दौर से गुजर रही है. फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस प्रोवाइडर WeWork अब दिवालिया होने की कगार पर है. कंपनी खुद मान बैठी है कि उसके लिए मौजूदा हालातों से पार पाना आसान नहीं. अमेरिका के न्यूयॉर्क मुख्यालय वाली इस कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही में 397 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया है. जिसके चलते उसके शेयर 30% से ज्यादा टूट गए हैं. WeWork भारत में भी मौजूद है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि अमेरिका में कंपनी के हाल का असर क्या भारत में भी पड़ेगा?

भारत में ये है व्यवस्था 
WeWork ग्लोबल की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि मौजूदा डेवलपमेंट का उसके भारतीय कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. WeWork इंडिया में, बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट फर्म एम्बेसी ग्रुप की 73% हिस्सेदारी है, जबकि WeWork Global की 27% हिस्सेदारी है. जून 2021 में, WeWork Global, जो कि एक लीडिंग फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस प्रोवाइडर है, ने WeWork India में 750 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया था. WeWork इंडिया के सीईओ करण विरवानी का कहना है कि शुरुआत से ही, WeWork India को एम्बेसी ग्रुप का समर्थन प्राप्त है. इस ग्रुप के पास भारत में WeWork ग्लोबल के व्यवसाय को संचालित करने के लिए बहुमत हिस्सेदारी और नियंत्रण है. लिहाजा वैश्विक स्तर पर किसी भी हलचल से भारत में हमारे बिजनेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

'अच्छे दिनों' का लौटना मुश्किल
विरवानी के मुताबिक, कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, WeWork India पिछले साल की शुरुआत में लाभदायक बनकर उभरी है. हमने FY223 को 1,400 करोड़ रुपए के राजस्व और 250 करोड़ रुपए की आय के साथ समाप्त किया है. वर्तमान में, WeWork India के पोर्टफोलियो में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में 48 स्थानों पर 6.5 मिलियन वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र है. वहीं, WeWork ग्लोबल की बात करें, तो कंपनी के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 95% से ज्यादा की गिरावट आई है और जिस तरह के हालात हैं, उसे देखकर कहना मुश्किल है कि कंपनी के शेयरों के 'अच्छे दिन' लौट पाएंगे.

कोरोना से बढ़ाई थी मुसीबत 
कई दूसरी कंपनियों की तरह ही WeWork Global के लिए भी कोरोना महामारी काल बनकर आई. कंपनी की IPO लाकर फंड जुटाने की कोशिशों को कोरोना की वजह से बड़ा झटका लगा था. तमाम कोशिशों के बाद 2021 में बहुत कम वैल्युएशन पर कंपनी अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने में कामयाब रही. हालांकि, कंपनियों को उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिले. WeWork ने सॉफ्टबैंक, ब्लैकरॉक, इनसाइट पार्टनर्स और गोल्डमैन सैश जैसे निवेशकों से 22 बिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग जुटाई थी. 30 जून तक WeWork के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में 39 देशों में 777 स्थान शामिल थे. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

1 minute ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

23 minutes ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

23 minutes ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

1 minute ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

13 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

15 hours ago