होम / बिजनेस / क्या अनिल अग्रवाल के लिए संजीवनी साबित होगा Vedanta का डी-मर्जर? 

क्या अनिल अग्रवाल के लिए संजीवनी साबित होगा Vedanta का डी-मर्जर? 

वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल पिछले कुछ समय से काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. उनकी कंपनी पर कर्ज का बोझ काफी ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्ज के बोझ तले दबी वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) अपने पूरे कारोबार को छह हिस्सो में बांटने वाली है. पिछले कुछ वक्त से कंपनी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. उसकी कई योजनाएं परवान नहीं चढ़ सकीं हैं. रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने वेदांता के कर्ज को ध्यान में रखते हुए उसकी रेटिंग CAA1 से घटाकर CAA2 कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेदांता पर करीब 600 करोड़ डॉलर का कर्ज है और इसमें से करीब दो-तिहाई उसे अगले साल चुकाना है. ऐसे में यह सवाल पूछा जाने लगा है कि क्या वेदांता के बंटवारे से अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की किस्मत बदल पाएगी?

आसान नहीं है पैसा जुटाना 
अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता कर्ज चुकाने पर फोकस कर रही है, लेकिन उसके लिए यह इतना आसान नहीं रहा है. बढ़ी ब्याज दरों के चलते पैसा जुटाना भी महंगा हो गया है. अब कंपनी अपने कारोबार को छह हिस्सों में बांटने जा रही है. कंपनी के बोर्ड ने डीमर्जर की इस योजना को मंजूरी दे दी है.  कंपनी ने 6 अलग लिस्टेड कंपनियों की योजना तैयार की है. इसमें वेदांता लिमिटेड के अलावा वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता स्टील एंड फैरस मैटीरियल और वेदांता बेस मेटल्स शामिल होंगी.  

इस तरह मिलेगा फायदा
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अनिल अग्रवाल को Vedanta के Demerger से फायदा हो सकता है. उनके मुताबिक, यदि वेदांता को छह हिस्सों में बांटने की प्रक्रिया सफल रहती है, तो इसका पॉजिटिव असर दिखने को मिल सकता है. उदाहरण के तौर पर, वेदांता ग्रुप पर निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, उसकी फंड जुटाने की क्षमता बढ़ेगी और फाइनेंशियल सेहत में भी सुधार आएगा. क्योंकि हर कंपनी बिना दूसरे हिस्से की कमजोरी का बोझ उठाए आगे बढ़ सकेगी. मौजूदा व्यवस्था में यदि कोई एक कारोबार अच्छी स्थिति में है, लेकिन दूसरे के हाल अच्छे नहीं हैं, तो उसका असर सामूहिक रूप से पड़ता है. डी-मर्जर के बाद ऐसा नहीं होगा. हर कंपनी अपने हिसाब से, अपनी जरूरत के अनुसार फैसले ले पाएगी. इसके अलावा, कर कंपनी को अपना सही वैल्यूएशन लगाने में मदद मिलेगी और दूसरी कंपनियों की खराब स्थिति के चलते उसमें गिरावट नहीं आएगी. कुल मिलाकर इस योजना से मुश्किल दिनों का सामना कर रहे अनिल अग्रवाल के अच्छे दिन आ सकते हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

1 hour ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

2 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

3 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

4 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

2 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.