होम / बिजनेस / क्‍या इस राज्‍य में निवेश करेगी यूएस की ये एयरोस्‍पेस कंपनी? सरकार ने दिया आमंत्रण

क्‍या इस राज्‍य में निवेश करेगी यूएस की ये एयरोस्‍पेस कंपनी? सरकार ने दिया आमंत्रण

कर्नाटक सरकार जिस कंपनी के साथ भारत में काम करना चाहती है वो पिछले 25 सालों से यहां काम कर रही है. बोइंग और एयरबस जैसी कंपनियां इसकी ग्राहक हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्नाटक सरकार ने यूएस की एयरोस्‍पेस कंपनी आरटीएक्‍स कॉर्पोरेशन और इंटीग्रेटेड सैटेलाइट और अर्थ नेटवर्क इंटेलसैट को निवेश के लिए आमंत्रित किया है. कर्नाटक के उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल, जो उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अमेरिका के दौरे पर हैं, उन्‍होंने कंपनी के अधिकारियों से निवेश को लेकर मुलाकात की है. उन्होंने सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस और रक्षा ऑटो/इलेक्ट्रिक वाहन, अंतरिक्ष, और मेडिकल-टेक्नोलॉजी आदि से जुड़ी कई कंपनियों से मुलाकात की है. कर्नाटक सरकार के वाणिज्य और उद्योग विकास विभाग के मुख्य सचिव डॉ. एस. सेल्वाकुमार और उद्योग और वाणिज्य निदेशक, उद्योग और वाणिज्य, और अन्य अधिकारी भी मंत्री के साथ हैं. 

मुलाकात में क्‍या हुई बात? 
कनार्टक के उद्योग मंत्री और कंपनी के वरिष्‍ठ अधिकारियों के बीच हुई इस बातचीत में  पाटिल ने कंपनी के साथ साझेदारी की संभावनाओं की चर्चा की. आरटीएक्स कॉर्पोरेशन (पूर्व में रेथियन टेक्नोलॉजीज) के वरिष्ठ नेतृत्व ने सप्‍लाई चेन को मजबूत करने और कर्नाटक में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को लेकर दिलचस्‍पी दिखाई है. आरटीएक्स कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी, ब्लू कैन्यन, टेक्‍नोलॉजी सहयोग के लिए अंतरिक्ष उद्योग स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी को लेकर अपनी दिलचस्‍पी जताते हुए कहा कि शैक्षिक संस्थानों के साथ मिलकर एक टैलेंट प्रोजेक्‍ट पर काम करेगी. 

25 साल से भारत में काम कर रही है ये कंपनी 
आरटीएक्स कॉर्पोरेशन (पूर्व में रेथियन टेक्नोलॉजीज) जिसका सालाना रेवेन्‍यू 67.1 अरब डॉलर है वो भारत में 25 साल से काम कर रही है, जिसमें बेंगलुरु में एक आर एंड डी फैसिलिटी, ग्राहक प्रशिक्षण केंद्र और ऑपरेशन और इंजीनियरिंग इकाई शामिल है. अमेरिका में उद्योग के नेतृत्व को संबोधित करते हुए, कर्नाटक सरकार के बड़े और मध्यम उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मंत्री एम. बी. पाटिल ने कहा, ‘हम यहां संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ प्रतिष्ठित कंपनियों से मिलने जा रहे हैं, उनकी आवश्यकताओं को समझने और उन्हें कर्नाटक में विस्तार या सहयोग के लिए आमंत्रित करने के लिए उनसे मुलाकात कर रहे हैं. 

बोइंग और एयरबस जैसी कंपनियां है इसकी ग्राहक 
भारत में, आरटीएक्स कॉर्पोरेशन अपने चार विभागों के माध्यम से कार्य करती है. इसमें कॉलिंस एरोस्पेस, प्रैट एंड विट्नी, रेथियन इंटेलिजेंस और स्पेस, और रेथियन मिसाइल्स और डिफेंस सिस्‍टम शामिल है. इस कंपनी के साथ मौजूदा समय में  5,000 से अधिक पेशेवर काम कर रहे हैं जो डिज़ाइन, क्षमता, और इंजीनियरिंग केंद्रों में सक्रिय रूप से शामिल है. ये कंपनी भारतीय एयरलाइंस, हवाई अड्डे, बोइंग और एयरबस जैसी कंपनियों के लिए काम करती है. प्रैट एंड विट्नी ने जनवरी 2023 में बेंगलुरु में एक नया इंडिया इंजीनियरिंग सेंटर का उद्घाटन किया, जो उसके इंडिया कैपेबिलिटीज सेंटर के साथ समस्त वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला समर्थन प्रदान करने के लिए 2022 में स्थापित किया गया था. रेथियन के पास बेंगलुरु में एक विनिर्माण और दो आर और डी केंद्र हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

4 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

5 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

6 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

6 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

5 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

4 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

8 hours ago