✕

होम / बिजनेस / क्‍या कम हो पाएगी आपके घर की EMI? इस बार की RBI बैठक को लेकर ये कह रहे हैं एक्‍सपर्ट 

क्‍या कम हो पाएगी आपके घर की EMI? इस बार की RBI बैठक को लेकर ये कह रहे हैं एक्‍सपर्ट 

RBI का प्रमुख काम महंगाई पर नियंत्रण बनाए रखने से लेकर बैंकिंग सेक्‍टर पर निगरानी रखना है. लेकिन महंगाई दर में कमी तो हुई है लेकिन उतनी नहीं हुई है जिससे रेपो रेट में कमी की जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 इस महीने की 5-7 जून तक आरबीआई की मौद्रिक नीति की समीक्षा एक बार फिर होने जा रही है. हर दो महीने बाद होने वाली ये समीक्षा बैठक दो दिनों तक चलती है. दो दिनों के बाद ही रिजर्व बैंक रेपो रेट की घोषणा करता है. लेकिन महंगाई सहित दूसरे कई कारणों को लेकर एक्‍सपर्ट का कहना है कि इस बार भी ब्‍याज दरों में किसी बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है. एक बार फिर आरबीआई रेपो रेट को स्थिर रख सकता है. अगर ऐसा हुआ तो ये आठवां मौका होगा जब आरबीआई ये कदम उठाएगा. 

 क्‍या कह रहे हैं महंगाई के आंकड़े? 
रेपो रेट को जो तथ्‍य सबसे ज्‍यादा प्रभावित करता है वो है महंगाई. महंगाई के फ्रंट पर आरबीआई के स्‍तर के मुकाबले कोई बहुत बड़ी राहत नहीं मिली है. अप्रैल में महंगाई दर 4,83 प्रतिशत बनी हुई है. हालांकि आंकड़ा 5 प्रतिशत से कम बना हुआ है लेकिन पीएमआई और जीएसटी कलेक्‍शन के मोर्चे पर आंकड़े सकारात्‍मक बने हुए हैं. यही नहीं पिछले कुछ दिनों में हीट वेव ने फसलों पर विपरीत असर डाला है लेकिन मौसम विभाग ने अच्‍छे मानसून की संभावना जताई है जिससे फसलों पर अच्‍छा असर दिख तो सकता है लेकिन उसके लिए इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: Exit Polls में बनी BJP की सरकार, क्या आज बाजार में आएगी बहार?

क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट? 
आरबीआई के द्वारा की जाने वाली रेपो रेट की घोषणा को लेकर मार्केट एक्‍सपर्ट आकाश जिंदल का कहना है कि मुझे नहीं लगता है कि इस बार किसी तरह का बदलाव होने जा रहा है. उनका कहना है कि एक तो महंगाई दर 4.83 प्रतिशत पर बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने भी अपने वहां ब्‍याज दरों में किसी भी तरह की कमी नहीं की है. ऐसे में मुझे किसी भी तरह से कोई गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है जिससे रेपो रेट में कमी हो. बेहतर PMI आंकड़े और जीएसटी के आंकड़ों को लेकर आकाश जिंदल कहते हैं कि जीएसटी के आंकड़े हमेशा ही अप्रैल में बेहतर होते हैं क्‍योंकि इस महीने में बैक लॉग क्लियर होता है.

कमोडिटी एक्‍सपर्ट अजय केडिया आरबीआई की एमपीसी बैठक को लेकर कहते हैं कि लगातार बढ़ी हुई खाद्य महंगाई और मजबूत जीडीपी वृद्धि के कारण आरबीआई द्वारा नीतिगत दरों पर यथास्थिति बनाए रखने की संभावना है. मौसम संबंधी जोखिमों के बीच सतर्क रुख के साथ, 2024 के अंत तक संभावित दर में कटौती का संकेत मिलता है. 'आरबीआई को अपनी वर्तमान स्थिति बनाए रखने की उम्मीद है. क्‍योंकि महंगाई दर आरबीआई के द्वारा तय किए गए टारगेट से ज्‍यादा है. ऐसे में इस बार भी किसी तरह के बदलाव की उम्‍मीद नहीं है. 

कब होने जा रही है बैठक? 
आरबीआई की एमपीसी की बैठक 5 जून से लेकर 7 जून तक होने जा रही है. 7 जून को आरबीआई बैठक के आखिरी दिन इसे लेकर प्रेस कांफ्रेस करेगा और ब्‍याज दरों का ऐलान करेगा. इससे पहले फरवरी और अप्रैल में भी आरबीआई की ओर से रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. अगर आरबीआई इस बार भी रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करता है तो ये आठवां मौका होगा जब इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

3 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

3 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago