✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में शनिवार को रहती है छुट्टी, लेकिन कल होगा कारोबार, जानते हैं क्यों?

शेयर बाजार में शनिवार को रहती है छुट्टी, लेकिन कल होगा कारोबार, जानते हैं क्यों?

शेयर बाजार में कल यानी शनिवार को भी कारोबार होगा. ऐसा खास मकसद से किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) ने आज बीते दो में आई गिरावट की भरपाई कर दी. मार्केट बढ़त के साथ खुला और अच्छी-खासी तेजी दर्ज करके बंद हुआ. इस दौरान, सेंसेक्स 1,245.05 अंकों की उछाल के साथ 73,745.35 और निफ्टी 355.95 अंक चढ़कर 22,338.75 पर पहुंच गया. अब अगले सत्र में यह तेजी बरकरार रहेगी या नहीं, ये देखने के लिए आपको सोमवार तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि कल यानी शनिवार को मार्केट में कारोबार होने वाला है. 

इसलिए हो रहा ऐसा  
कल यानी शनिवार 2 मार्च को शेयर बाजार में कारोबार होगा. बाजार सप्ताह में 5 दिन खुलता है और शनिवार-रविवार अवकाश होता है. लेकिन इस शनिवार को मार्केट में ट्रेडिंग होगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की तरफ से पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया गया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 2 मार्च को स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगी, जिसमें इंट्राडे में कामकाज को डिजास्टर रिकवरी साइट पर ले जाया जाएगा. दरअसल, कामकाज को प्रभावित कर सकने वाली किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए एक्सचेंज को तैयार रखने के उद्देश्य से स्पेशल सेशन आयोजित किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें - Ambani Family की खुशियों में शरीक होने आईं Rihanna की फीस उड़ा देगी आपके होश

इस महीने कितनी छुट्टियां?
एनएसई ने अपने सर्कुलर में बताया है कि 2 मार्च को प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्राडे स्विच के साथ एक्सचेंज स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित कर रहा है. कल 2 विशेष लाइव सेशन आयोजित होंगे. इसमें पहला लाइव सेशन सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और सुबह 10 बजे खत्म हो जाएगा. इस दौरान ट्रेडिंग प्राइमरी वेबसाइट पर होगी. वहीं दूसरा सेशन सुबह 11:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा.  इस साल बाजार में छुट्टियों की बात करें, तो 2024 में 19 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा. इन 19 दिनों में से 14 दिन वर्किंग डे पर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद रहा था. 8 मार्च को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसी तरह, होली (25 मार्च 2024), गुड फ्राइडे (29 मार्च 2024) को भी बाजार बंद रहेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.