होम / बिजनेस / क्या उदय कोटक के बेटे जय संभालेंगे Kotak Mahindra Bank की कमान, डायरेक्टर ने कही ये बात

क्या उदय कोटक के बेटे जय संभालेंगे Kotak Mahindra Bank की कमान, डायरेक्टर ने कही ये बात

कोटक महिंद्रा बैंक अपने बिलेनियर फाउंडर उदय कोटक की जगह नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त करने की तैयारी में है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की अगुवाई करने वालों की दौड़ में उदय कोटक के बेटे जय शामिल नहीं हैं. दरअसल, कोटक महिंद्रा बैंक, अपने बिलेनियर फाउंडर उदय कोटक की जगह नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त करने की तैयारी में है. बैंक, अगले 6 महीने में नया CEO अप्वाइंट कर सकता है. ऐसे में यह संभावना जताई जा रही थी कि उदय के बेटे जय कोटक को यह जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि जय इस रेस में शामिल नहीं हैं.

1985 से कर रहे हैं अगुवाई 
कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक के बेटे जय कोटक चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पद के दावेदार नहीं हैं. यह बात खुद बैंक के होल-टाइम डायरेक्टर केवीएस मणियन ने कही है. उदय कोटक देश के सबसे रईस बैंकर हैं और 1985 के बाद से ही बैंक के बिजनेस की अगुवाई कर रहे हैं. जब यह बात सामने आई कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, बिजनेस हेड्स का कार्यकाल सीमित हो गया है और इस वजह से उदय कोटक अगले साल CEO पद छोड़ देंगे, तो उनके बेटे के यह जिम्मेदारी संभालने की संभावना जताई जाने लगी, मगर अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है.  

बोर्ड करेगा नए नाम की घोषणा
एक इंटरव्यू में मणियन ने कहा है कि जय अभी युवा हैं. उन्हें योग्यता के आधार पर आगे बढ़ना होगा. मणियन के मुताबिक, बैंक का बोर्ड अगले 5-6 महीने में अपने चुने हुए नाम की घोषणा करेगा. नए सीईओ मुख्यरूप से मुंबई बेस्ड कोटक महिंद्रा बैंक की विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शन करेंगे. देश में कंज्यूमर स्पेंडिंग में अच्छी तेजी देखने को मिली है और सालाना क्रेडिट ग्रोथ एक दशक से ज्यादा के लेवल के करीब है. हालांकि, इधर अर्थव्यवस्था में कुछ सुस्ती देखने को मिल रही है. ऐसे में नए सीईओ के सामने कई चुनौतियां भी होंगी.

टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर
कोटक महिंद्रा बैंक ने हाल में अमेजन इंक के दिग्गज भवनीश लाठिया को कस्टमर एक्सपीरियंस के चीफ के रूप में हायर किया है. लाठिया, डिजाइन और टेक्नोलॉजी लीड का कामकाज संभालेंगे. ग्रुप प्रेसिडेंट और होल-टाइम डायरेक्टर शांति एकंबरम का कहना है कि कोटक महिंद्रा बैंक की प्रतिस्पर्धा अब अन्य बैंकों से नहीं है, बल्कि तकनीक-सक्षम प्लेटफॉर्म हैं, जो डिजिटल उपभोक्ता अनुभव प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में, बैंक तकनीकी कंपनियों की तरह अधिक होंगे, लेकिन ग्राहकों को वित्तीय उत्पादों की पेशकश करेंगे. उन्होंने बताया कि सभी सेगमेंट्स में बैंक की ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर खासा जोर दिया जा रहा है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago