✕

होम / बिजनेस / क्‍या लाख रुपये को पार कर जाएगी चांदी, आखिर दामों में ऐसी क्‍यों लगी है आग?

क्‍या लाख रुपये को पार कर जाएगी चांदी, आखिर दामों में ऐसी क्‍यों लगी है आग?

चीन में एफडीआई की कमी और धीमी ग्रोथ रेट ने भी अन्‍य सेक्‍टरों पर इसका दबाव बढ़ा दिया है. चीन में महंगाई जीरो प्रतिशत है तो ऐसे में उसके पास किसी क्षेत्र में बदलाव करने का बड़ा स्‍कोप है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चांदी के दामों में पिछले कुछ समय से तेजी देखी जा रही है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर क्‍या चांदी लाख रुपये के निशान को पार करते हुए उससे आगे बढ़ पाएगी. जहां एक ओर कुछ जानकार इसके सकारात्‍मक संकेत दिखा  रहे हैं वहीं दूसरी ओर कई लोग सलाह दे रहे हैं कि थोड़ा भी संभावना दिखने पर इसमें निवेश किया जा सकता है. वहीं अगर इसके कारणों पर नजर डालें तो उसमें उसमें चीन के औद्योगिक उत्‍पादन पर दिखने वाला असर अहम है. 

क्‍या है दामों में तेजी की वजह? 
दरअसल पूरी दुनिया में चीन अकेला ऐसा देश है जिसके वहां होने वाला औद्योगिक उत्‍पादन पूरी दुनिया पर असर रखता है. अगर वहां धातुओं में कोई भी बदलाव होता है तो उसका बड़ा असर होता है. पूरी दुनिया के साथ चीन पर जहां पहले कोरोना में हुए लॉकडाउन का असर दिखा वहीं दूसरी ओर चीन के प्रॉपर्टी बाजार पर भी इस साल असर दिखा है. यही नहीं चीन में एफडीआई की कमी और धीमी ग्रोथ रेट ने भी अन्‍य सेक्‍टरों पर इसका दबाव बढ़ा दिया है. चीन में महंगाई जीरो प्रतिशत है तो ऐसे में उसके पास किसी क्षेत्र में बदलाव करने का बड़ा स्‍कोप है. 

ये भी पढ़ें: यूजर्स की डिमांड पर Zomato CEO ने किया नए फीचर का ऐलान, आपको भी होगा फायदा

दुनिया भर में युद्ध की परिस्थितियां 
पूरी दुनिया के कई देशों में जिस तरह से युद्ध को लेकर तनाव पैदा हुआ है वो हमेशा ही असेट के लिए सेफ हैवन की तरह रहा है. यही नहीं 2019 का कोरोना हो, रूस यूक्रेन युद्ध हो या इजराइल हमास का युद्ध सभी ने हमेशा ही बाजार पर अपना असर डाला है. उसी का नतीजा है कि कीमतों पर भी उसका असर दिखता है. इस साल अमेरिका में चुनाव होने हैं ऐसे में जानकार मान रहे हैं कि धातुओं के दामों पर इसका असर दिख सकता है. सिल्‍वर की कीमत लाख रुपये से पार करते हुए साल के आखिरी तक और बढ़ सकती है. 

सिल्‍वर की डिमांड और सप्‍लाई 
किसी भी वस्‍तु या धातु की डिमांड और सप्‍लाई का अनुपात हमेशा ही उसकी कीमतों पर असर डालता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर चांदी की डिमांड पर नजर डालें तो 2023 से 2024 में चांदी की कीमत 2 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. 2024 में चांदी की कीमत 1219 टन थी जबकि 2022 में ये डिमांड 1279 टन रही है. इस दौर में औद्योगिक डिमांड भी बढ़ी है और वो 710.9 टन रही है. 2023 से इसमें 8.5 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. इसी तरह माना जा रहा है कि चांदी ज्‍वैलरी की डिमांड बढ़ सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.