होम / बिजनेस / इतने राष्‍ट्राध्‍यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे पीएम मोदी? सूची में शामिल हैं ये देश

इतने राष्‍ट्राध्‍यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे पीएम मोदी? सूची में शामिल हैं ये देश

शनिवार और रविवार को होने वाली जी-20 की बैठक के लिए कई देशों के प्रमुख पहुंच चुके हैं, पीएम मोदी इस आज शाम से लेकर रविवार तक एक दर्जन से ज्‍यादा देशों के प्रमुखों से मुलाकात करने वाले हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

9 और 10 सितंबर को होने वाली जी-20 की मीटिंग के लिए पीएम मोदी सभी वैश्विक नेताओं की अगवानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस मीटिंग के लिए जहां दुनिया भर के नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी भी सभी नेताओं की अगवानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. पीएम मोदी दो दिन के इस वैश्विक कार्यक्रम में 15 देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता करने जा रहे हैं. इस बातचीत में पीएम मोदी उन राष्‍ट्रों से भारत के हितों को लेकर चल रहे अलग-अलग मामलों पर बातचीत करेंगे. 

किन नेताओं के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता? 
पीएम मोदी दो दिन की जी-20 की मीटिंग में दुनियाभर के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. क्‍योंकि अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन आज शाम को आ रहे हैं तो उससे पहले पीएम मोदी मॉरीशियस और बांग्‍लादेश के पीएम के साथ बातचीत करेंगे. साथ ही 9 सितंबर को पीएम मोदी जी-20 की निर्धारित बैठकों के अलावा यूके, जापान, जर्मनी, इटली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.  इसी तरह से 10 सितंबर को पीएम मोदी फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे. इसके अतिरिक्‍त कनाडा, कोमारोस, तुर्की, संयुक्‍त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, ईयू/ईसी ब्राजील और नाईजीरिया के प्रमुखों के साथ मुलाकात करेंगे. 

इतने राष्‍ट्र ले रहे हैं इस मीटिंग में भाग
दिल्‍ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाली जी-20 की इस बैठक में यूरोपीय संघ के 30 राष्‍ट्राध्‍यक्ष और शीर्ष अधिकारी और आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतराष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी की प्राथमिकता ग्‍लोबल साउथ एजेंडे पर ध्‍यान केन्द्रित करना और 17 सतत विकास लक्ष्‍यों को प्राथमिकता में लेने की रहेगी. 

पीएम मोदी शेख हसीना के साथ करेंगे उद्घाटन
जी-20 समिट में हिस्‍सा लेने के लिए बांग्‍लादेश की पीएम शेख हसीना भारत आ रही हैं. उनके साथ इस दौर में उनकी बेटी साइमा वाजेद भी भारत आ रही हैं. साइमा वाजेद इस बार विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की अध्‍यक्षता के लिए दावेदारी कर रही हैं. शेख हसीना पीएम मोदी के साथ दिल्‍ली में वर्चुअल तरीके से त्रिपुरा के साथ रेलसंपर्क और रामपाल बिजली संयंत्र का उदघाटन करने जा रही हैं. दोनों देशों के बीच व्‍यापार में डॉलर की जगह रुपया-टका का इस्‍तेमाल करने को लेकर भी एक समझौते पर हस्‍ताक्षर हो सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago