होम / बिजनेस / क्‍या बंद हो जाएगी MMTC? अब इस मंत्रालय से भी मिला क्‍लीयरेंस 

क्‍या बंद हो जाएगी MMTC? अब इस मंत्रालय से भी मिला क्‍लीयरेंस 

अगर कॉमर्स मंत्रालय भी इसे बंद करने की सिफारिश कर देता है तो उसके बाद ये मामला एक हाई पॉवर समिति के पास चला जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

खनिज और धातुओं को इंटरनेशनली ट्रेड करने वाली कंपनी MMTC को बंद करने को लेकर वित्‍त मंत्रालय ने भी अपनी सहमति दे दी है. कॉमर्स मंत्रालय ने इस मामले में वित्‍त मंत्रालय से सलाह मांगी थी, अब वित्‍त मंत्रालय ने इसे लेकर अपनी सहमति दे दी है. अब इसके बाद अगर कॉमर्स मंत्रालय भी इसे बेचने की सहमति दे देता है तो ये मामला एक हाई पॉवर समिति के पास चला जाएगा. 

वित्‍त मंत्रालय ने अपनी राय में क्‍या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल MMTC के लिए किसी निवेशक के न मिलने के कारण कॉमर्स मंत्रालय ने इसे बंद करने को लेकर वित्‍त मंत्रालय से सलाह मांगी थी. निर्मला सीतारमण के मंत्रालय ने भी इसे बंद करने को लेकर अपनी सहमति दे दी है. वित्‍त मंत्रालय की सहमति के बाद अगर कॉमर्स मंत्रालय भी इसे बंद करने की सहमति दे देता है तो ये पूरा मामला एक हाई लेवल समिति के पास चला जाएगा. इस समिति में निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और पियूष गोयल जैसे मंत्री शामिल हैं. 

क्‍या है किसी पीएसयू को बंद करने की प्रक्रिया 
अगर उच्‍च अधिकार प्राप्‍त ये समिति भी इसे बंद करने की सिफारिश कर देती है तो उसके बाद की प्रक्रिया भी आसान नहीं है. बंद करने की प्रक्रिया में कई लोगों की नौकरी जाती है. किसी पीएसयू को बंद करना उसे विनिवेश करने से ज्‍यादा कठिन प्रक्रिया है. अगर इस पीएसयू को बंद करने अनुमति केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल भी दे देता है तो इसे वित्‍त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग को सौंप दिया जाता है. वो ही इसे बंद करता है. 

एक साल में इतना गिर गया नेट प्रॉफिट
MMTC में सरकार की 89.93 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी है. जो न्‍यूनतम शेयरधारिता के नॉर्म्‍स से कम है. इससे पहले 2012 में भी इस पीएसयू के 9.33 प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की कोशिश हो चुकी है, जो नहीं हो पाई. सितंबर 2023 में MMTC के नेट प्रॉफिट में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली. सितंबर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 99 प्रतिशत गिरकर 10.67 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि उससे पहले कंपनी को 1117.19 करोड़ रुपये रहा था. अगस्‍त 2023 में सेबी ने स्‍टॉकब्रोकर के रुप में कंपनी का रजिस्‍ट्रेशन कैंसिल कर दिया था. 

ये भी पढें: New Year पर मूर्ति ने 70 घंटे काम करने की बात पर अब कह दी ये बात,जानते हैं क्‍या है ये

टैग्स
सम्बंधित खबरें

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

1 hour ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

2 hours ago

गौतम अडानी का पावर सेक्टर में ₹2 लाख करोड़ का दांव, 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

पारंपरिक बिजली उत्पादन के अलावा अडानी समूह अब स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.

3 hours ago

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

3 hours ago

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

3 hours ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

1 hour ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

2 hours ago

गौतम अडानी का पावर सेक्टर में ₹2 लाख करोड़ का दांव, 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

पारंपरिक बिजली उत्पादन के अलावा अडानी समूह अब स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.

3 hours ago

सैमसोनाइट के बोर्ड में समीर सुनेजा की एंट्री, वैश्विक उपभोक्ता अनुभव को मिलेगा नया आयाम

समीर सुनेजा के पास उपभोक्ता वस्तु उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्हें बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नवाचार, ब्रांड प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार का व्यापक अनुभव हासिल है.

5 hours ago