होम / बिजनेस / क्‍या अमेरिका के सहयोग से बदल जाएगी भारत की सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री? 

क्‍या अमेरिका के सहयोग से बदल जाएगी भारत की सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री? 

मौजूदा समय में भारत एक ओर जहां सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री मे तेजी से आगे बढ़ने को तैयार है वहीं अमेरिका के साथ हुए इस सहयोग से उम्‍मीद जताई जा रही है कि भारत अब इसमें और तेजी से आगे बढ़ पाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शुक्रवार को भारत में अमेरिका की सेक्रेट्री ऑफ कॉमर्स और कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल के बीच सेमीकंडक्‍टर तकनीक में सहयोग देने को लेकर हुए एक एमओयू को इस इंडस्‍ट्री के जानकार भारत के लिहाज से महत्‍वपूर्ण डेवलपमेंट के तौर पर देख रहे हैं. जानकारों का मानना है कि अगर ये एमओयू आगे सफल रहता है तो सेमीकंडक्‍टर के जिस बाजार में भारत अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है वहां आने वाले दिनों में उसके लिए ये एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है. 

भारत अमेरिका के बीच साइन हुआ एमओयू 
शुक्रवार को अमेरिका की सेक्रेटी ऑफ कॉमर्स जीना एम रायमोंडो और भारत के कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल के बीच एक एमओयू साइन हुआ है. इस एमओयू के बारे में जानकारी देते हुए कॉमर्स मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत और अमेरिका के बीच सेमीकंडक्‍टर की तकनीक पर सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच एमओयू साइन किया गया है. इसके तहत अमेरिका भारत को सेमीकंडक्‍टर टेक्‍नोलॉजी देने में मदद करेगा. शुक्रवार को दोनों देशों के बीच ये समझौता हुआ. 

भारत सेमीकंडक्‍टर को लेकर तेजी से कर रहा है काम 
सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री दुनिया में तो लंबे समय से चल रही है लेकिन भारत ने इस पर कुछ ही सालों से काम करना शुरू किया है, ऐसे में इस समझौते को भारत की इस इंडस्‍ट्री के लिहाज के बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन अमेरिका के चिप्स और विज्ञान अधिनियम और भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के मद्देनजर सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला के लचीलापन और विविधीकरण के लिए एक सहयोगी तंत्र स्थापित करना चाहता है. 

दुनिया में इस वक्‍त सेमीकंडक्‍टर चिप्‍स की है बड़ी मांग 
मौजूदा समय में जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ है तब से दुनिया में सेमीकंडक्‍टर की आपूर्ति बूरी तरह से प्रभावित हुई है. इस आपूर्ति के बाधित होने का सबसे बड़ा असर ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री पर पड़ा है. वहां हालात ये हैं कि कई गाडि़यों की चिप्‍स की उपलब्‍धता न होने के कारण उनका वेटिंग पीरियड एक साल से भी लंबा हो रहा है, जिसके कारण उनकी आपूर्ति में परेशानी पैदा हो रही है. अगर भारत के सेमीकंडक्‍टर उत्‍पादन में अमेरिका आने वाले दिनों में टेक्‍नोलॉजी से लेकर दूसरी तरह की मदद देता है तो इससे भारत की ये इंडस्‍ट्री ट्रैक पर आ सकती है जो देश में हजारों लोगों को नए अवसर देने का तो काम करेगी ही लेकिन दुनिया से भी चिप्‍स की कमी को पूरा करने में मददगार साबित हो सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

16 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

37 minutes ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

3 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

16 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

37 minutes ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.