✕

होम / बिजनेस / मायूस बाजार में क्या आज दिखेगी हरियाली? या फिर से निवेशक होंगे निराश, जानिए मार्केट का हाल

मायूस बाजार में क्या आज दिखेगी हरियाली? या फिर से निवेशक होंगे निराश, जानिए मार्केट का हाल

शुक्रवार को समाप्त हुए अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बेंचमार्क निफ्टी 25,014 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स ने 81,688 के स्तर पर क्लोजिंग दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले सप्ताह में लगातार पांचवे कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. यह हफ्ता पिछले दो सालों में अब तक सबसे खराब सप्ताह साबित हुआ है.मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान युद्ध ने निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है, जबकि फॉरेन इंस्टीड्यूशनल इंवेस्टर की ओर से भारी निकासी ने दबाव को और बढ़ा दिया है. वहीं, जानकारों का मानना है कि मार्केट में यह मंदी अगले कुछ दिन और चलने वाली है.

इन फैक्टर्स का दिखेगा असर

शुक्रवार को समाप्त हुए अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बेंचमार्क निफ्टी 25,014 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स ने 81,688 के स्तर पर क्लोजिंग दी. दोनों बेंचमार्क में लगभग 4.5% की गिरावट आई, जो जून 2022 के बाद से उनका सबसे खराब प्रदर्शन था, जो मुख्य रूप से गुरुवार को 2% की गिरावट के कारण हुआ. ऐसे में आज सोमवार 7 अक्टूबर को शेयर बाजार में कुछ खास फैक्टर का प्रभाव देखने को मिलेगा,जिसमें अमेरिकी बाजार, यूरोपीय बाजार का रुख भी शामिल है.

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने VIP Industries, Sundaram Fasteners, CSB Bank, Mastek, Just Dial और Great Eastern Shipping Company पर तेजी का रुख दिखाया है. एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है. जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी, खरीददारी और बिकवाली के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Schneider Electric Infrastructure, SBFC Finance, Carborundum Universal, IDFC, Sapphire Foods और Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है. जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Dr Lal PathLabs, Whirlpool India, Info Edge, Metropolis Healthcare, JSW Steel और Lloyds Metals शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है.
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें CreditAccess Grameen, RBL Bank और Easy Trip Planners शामिल है. इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का निचला स्तर पार कर लिया है, यह इस शेयर में ग‍िरावट का संकेत देता है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

25 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

25 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago