✕

होम / बिजनेस / क्‍या ATF के दामों में कमी से सस्‍ता होगा हवाई सफर? यात्रियों की बढ़ी उम्‍मीदें 

क्‍या ATF के दामों में कमी से सस्‍ता होगा हवाई सफर? यात्रियों की बढ़ी उम्‍मीदें 

मार्च से पहले एटीएफ के दामों में कमी देखने को मिल रही थी, लेकिन मार्च में हुए इजाफे के बाद कमी का वो सिलसिला टूट गया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर महीने की एक तारीख को जहां गैस से लेकर कई तरह के दामों का ऐलान होता है वहीं दूसरी ओर एक तारीख को एविएशन फ्यूल के दामों का भी निर्धारण किया जाता है. इसी कड़ी में अप्रैल में विमान फ्यूल में बड़ी कमी देखने को मिली है. फ्यूल में हुई इस कमी के बाद महंगाई के इस दौर में यात्री उम्‍मीद कर रहे हैं कि क्‍या आने वाले दिनों में हवाई यात्रा के दामों में कमी देखने को मिलेगी. 

विमान फ्यूल के दामों में कितनी हुई कमी 
इंडियन ऑयल की जानकारी के अनुसार एटीएफ के दामों में 500 रुपये तक की कमी दर्ज की गई है. आज दिल्‍ली में एटीएफ सस्‍ता होकर 100893.63 रुपये हो गया है. इससे पहले जब 1 मार्च को एटीएफ के दामों की समीक्षा हुई थी तो उस दिन 101396.54 रुपये थी. दिल्‍ली में कुल 502.91 रुपये की कमी हुई है. इसी तरह से अब मुंबई में एटीएफ के दाम 94466.41 रुपये हो चुका है. कोलकाता में एटीएफ के दाम 109898.61 रुपये, चेन्‍नई में 104973.36 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है. दुनिया भर के देशों में एटीएफ भारत में सबसे सस्‍ता है. जबकि देश में अगर देखें तो कोलकाता में ये सबसे महंगा है. 

हवाई किराए पर पड़ेगा इसका असर? 
विमानन कंपनियों की लागत में सबसे बड़ी भूमिका एटीएफ की होती है. अब तेल के दामों में कमी हुई है तो ऐसे में विमान कंपनियों से दामों में कमी की उम्‍मीद की जा रही है. ये आने वाले दिनों में ही देखने को मिलेगा कि कंपनियां इसका फायदा जनता को देती है या नहीं. 

पिछले  महीने हुआ था इजाफा
तेल की कीमतों पर नजर डालें तो पिछले महीने दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. एटीएफ के दामों में हर महीने इजाफा देखने को मिला था. लेकिन इस बार दामों में कमी देखने को मिली है. एटीएफ के दामों में इंटरनेशनल कीमतों से ही देश में भाव तय होता है. मार्च से पहले लगातार चार महीनों से एटीएफ के दामों में कमी हो रही थी. 

ये भी पढ़ें: अप्रैल में एक बार फिर लगने जा रहा है एयरोसिटी फेस्‍टिवल, ऐसे मचने वाला है धमाल
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

10 hours ago