होम / बिजनेस / आखिर ऐसा क्या हुआ कि चढ़ने लगे Southern Magnesium के शेयर?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि चढ़ने लगे Southern Magnesium के शेयर?

साउदर्न मैग्नीशियम एंड केमिकल्स लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्टेड एक केमिकल कंपनी के शेयरों में अचानक से तेजी देखने को मिल रही है. बुधवार को कंपनी के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा था. साउदर्न मैग्नीशियम एंड केमिकल्स लिमिटेड (Southern Magnesium and Chemicals Ltd) नामक इस कंपनी का शेयर 98.72 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इस तेजी की वजह कंपनी की ऑर्डर बुक का मजबूत होना है. दरअसल, कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद से उसके शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है.   

इतने करोड़ का ऑर्डर मिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउदर्न मैग्नीशियम एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार से पहले सोमवार को भी 5% का अपर सर्किट लगा था. एक पॉजिटिव खबर से कंपनी में निवेश के प्रति दिलचस्पी बढ़ गई है. नतीजतन कंपनी का शेयर उछाल पर है. साउदर्न मैग्नीशियम एंड केमिकल्स को 28 करोड़ रुपए का मैग्नीशियम पाउडर की सप्लाई का ऑर्डर मिला है. इस खबर के आम होते ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे कुल 28.80 करोड़ का ऑर्डर मिला है. 

एक साल में इतना रिटर्न  
मैग्नीशियम पाउडर की सप्लाई के इस ऑर्डर को अगले 12-15 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है. इस खबर के साथ ही साउदर्न मैग्नीशियम एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयर 98.72 रुपए के अपर सर्किट पर पहुंच गए थे, जो उसके पिछले भाव से 5 प्रतिशत अधिक है. इससे कंपनी का मार्केट कैप 29.62 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले एक साल में यह शेयर 141.07% चढ़ा है. इस दौरान इसकी कीमत 39 से बढ़कर 98.72 रुपए पहुंच गई है. मौजूदा शेयरधारिता पैटर्न की बात करें, तो प्रमोटरों के पास कंपनी की 53.36% हिस्सेदारी है. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों के पास 11.25% और खुदरा निवेशकों के पास कंपनी की 35.38 फीसदी हिस्सेदारी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

1 hour ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

2 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

4 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

4 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 