होम / बिजनेस / डीमर्जर से पहले आखिर क्‍यों खरीदने चाहिए Reliance के शेयर? 

डीमर्जर से पहले आखिर क्‍यों खरीदने चाहिए Reliance के शेयर? 

RIL ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) को 20 जुलाई को अलग करने की तारीख तय की है. लेकिन उससे पहले आने वाले हफ्ते में रिलायंस के शेयर क्‍यों खरीदने चाहिए? 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (Reliance Industries) आने वाली 20 जुलाई को अपने वित्‍तीय कारोबार को करने वाली कंपनी स्‍ट्रैटजिक इंवेस्‍टमेंट लिमिटेड (STRATEGIC INVESTMENT LIMITED) का डीमर्जर करने जा रही है. कंपनी ने कहा है कि वो इसे एक अलग यूनिट बना देगी और इसका नाम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज रखा जाएगा. इसकी घोषणा मुकेश अंबानी ने की थी. कंपनी ने कहा था कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के हर शेयर होल्‍डर को एक शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर दिया जाएगा. इसी को लेकर जानकारों का मानना है कि रिलायंस के शेयर को खरीदना जियो फाइनेंशियल के शेयर को खरीदने का आसान तरीका है. इससे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर को सस्‍ते पर पाया जा सकता है. क्‍योंकि लिस्टिंग के बाद इसके शेयर की कीमत आसमान को छू सकती है. 

RIL के लिए वैल्‍यू होगी अनलॉक 
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) ने वित्त वर्ष 2024 के लिए RIL Q1 परिणाम 2023 से ठीक एक दिन पहले 20 जुलाई 2023 को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) को डीमर्जर करने की तारीख तय कर दी है. इस डीमर्जर के बाद,  RIL के लिए वैल्यू अनलॉकिंग होगी, जबकि इसका सारा फाइनेंशियल कारोबार जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services) के पास चला जाएगा. शेयर बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर की वैल्यू अनलॉक होने के कारण पिछले सप्ताह NSE पर रिलायंस के शेयर की कीमत ₹2,802 के स्‍तर तक जा पहुंची है और इसमें और तेजी आने की उम्‍मीद है. 

बाजार में रिलायंस को लेकर है काफी उत्‍साह 
जानकारों का कहना है कि बाजार मानकर चल रहा है कि रिलायंस के शेयर खरीदना जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयर हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है. क्योंकि लिस्टिंग के बाद जेएफएसएल के शेयर की कीमत आसमान छू सकती है. उन्होंने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) की लिस्टिंग कीमत लगभग ₹150 से ₹200 प्रत्येक के स्तर पर होगी और यह जल्द ही आसमान छू सकती है, क्योंकि स्टॉक में पर्याप्त ट्रेड होने की उम्‍मीद है. RIL ने घोषणा की है कि रिलायंस शेयरधारकों को डीमर्जर के लिए जेएफएसएल रिकॉर्ड तिथि के बाद 1:1 अनुपात में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर दिए जाएंगे.

JFSL के शेयरों पर क्यों है बाजार में तेजी?
दरअसल रिलायंस ने डीमर्जर का निर्णय इसलिए लिया है, ताकि वो अपने वित्‍तीय कारोबार को एक जगह ला सके. कंपनी को उम्‍मीद है कि इस कदम के बाद वो अलग तरह के निवेशक और लेंडरों को आकर्षित कर पाएगी. डीमर्जर के बाद कंपनी का मकसद विश्लेषण के आधार पर उपभोक्ताओं और व्यापारियों को उधार देना है. वहीं कुछ एक्‍सपर्ट ये भी कहते हैं कि लोग जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयरों के लिए इसलिए पागल हैं, क्‍योंकि बाजार उम्मीद कर रहा है कि जेएफएसएल एक उपभोक्ता ऋण देने वाली दिग्गज कंपनी होगी.

इसके पास लगभग 45 करोड़ जियो फोन उपयोगकर्ता और लगभग 18,000 रिलायंस रिटेल स्टोर हैं. जहां वे व्यापारियों को अपने नए स्टोर में जोड़ सकते हैं. इस कंपनी की कमान हितेश सेठी के हाथों में आने जा रही है, कर्ज देने में महारत हासिल है.वहीं टेक्‍नोलॉजी के इस दौर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक सक्षम फाइनेंशियल कंपनी होगी जो उपभोक्ता और एमएसएमई ऋण का लाभ उठाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

19 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

12 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

15 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago