✕

होम / बिजनेस / कमजोर बाजार में भी मजबूती से दौड़ रहे Paytm के शेयर, आखिर क्या है वजह?

कमजोर बाजार में भी मजबूती से दौड़ रहे Paytm के शेयर, आखिर क्या है वजह?

शेयर बाजार के लिए मंगलवार काफी बुरा गुजरा. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट पर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के बुरे हाल हैं. सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को बाजार शुरुआत से ही लाल लाइन पकड़कर कारोबार करता रहा. अधिकांश हैवीवेट कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई, लेकिन पेटीएम (Paytm) के शेयर तेजी से भागते नजर आए. आज भी इसमें 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा. कारोबारी सत्र की समाप्ति पर Paytm के शेयर 4.57% की मजबूती के साथ 407 रुपए पर बंद हुए. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि पस्त बाजार में भी Paytm के शेयर मस्ती के साथ कैसे दौड़ रहे हैं?      

5 दिनों में इतनी रिकवरी
पेटीएम शेयर बाजार में वन97 कम्युनिकेशंस के नाम से लिस्टेड है. आज यानी मंगलवार को कंपनी के शेयर शुरुआत से ही बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे थे और कारोबार की समाप्ति तक उस बढ़त को कायम रहने में सफल रहे. पिछले पांच 5 दिनों में यह शेयर 12.28% ऊपर चढ़ चुका है, जिससे संकेत मिलते हैं कि रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद हुए नुकसान की भरपाई जल्द हो सकती है. बता दें कि RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ 31 जनवरी को कार्रवाई की थी, इसके बाद से Paytm के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गए थे.   

ये भी पढ़ें - GoFirst को खरीदने के लिए बेताब हैं SpiceJet वाले अजय सिंह, उठाया ये कदम

मजबूती की है उम्मीद 
Paytm के शेयरों में लगातार तीन कारोबारी सत्रों से अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है. 20 अक्टूबर 2023 को यह शेयर 998.30 रुपए का था, जो इसका 52 वीक का हाई लेवल है. इस साल अब तक One 97 Communications के शेयर 37.01% गिर चुके हैं, जिसमें से 12.28% की रिकवरी बीते 5 दिनों में हो गई है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने पेटीएम शेयर के लिए टारगेट प्राइज 555 रुपए तय किया है.  यानी फर्म को इस शेयर के ऊपर बढ़ने की उम्मीद है. 

इस वजह से आई तेजी
अब जानते हैं कि Paytm के शेयरों में तेजी की वजह क्या है. दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में Paytm को थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के तौर पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जुड़ने की मंजूरी दी है. Paytm के लिए एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और YES बैंक को पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर (PSP) के तौर पर चुना गया है. NPCI की तरफ से बताया गया था कि YES बैंक मर्चेंट एक्वायरिंग बैंक के तौर पर भी काम करेगा और Paytm हैंडल को यस बैंक पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. इसी के चलते Paytm के शेयरों की रौनक लौट रही है और वो पस्त बाजार में भी सरपट दौड़ रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

14 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

15 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

18 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

20 hours ago