होम / बिजनेस / अब इस कंपनी से आई बुरी खबर, 200 इंजीनियरों की जाएगी नौकरी; ये है वजह

अब इस कंपनी से आई बुरी खबर, 200 इंजीनियरों की जाएगी नौकरी; ये है वजह

वैश्विक स्तर पर कंपनियां छंटनी कर रही हैं. लागत में कमी लाने के लिए अब तक कई कंपनियां अपने दर्जनों कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कुछ वक्त पहले शुरू हुआ छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक इसमें नए नाम जुड़ते जा रहे हैं. अब ओला (Ola) भी छंटनी की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी अपनी 2000 इंजीनियरों की टीम में से 10 फीसदी यानी 200 इंजीनियरों की कभी भी छुट्टी कर सकती है. कंपनी ने उन्हें नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. ओला जिन इंजीनियरों को निकालने जा रही है उसमें से कुछ सॉफ्टवेयर वर्टिकल से जुड़े हैं.

इसलिए जाएगी नौकरी
कंपनी के लार्जर रीस्ट्रकचरिंग एक्सरसाइज के तहत इन इंजीनियरों को नौकरी से निकाला जा रहा है. हालांकि, कुछ हाल ही में कंपनी की तरफ से कहा गया था कि वह अपने इंजीनियरों की संख्या 18 महीने में 5,000 से ऊपर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. बता दें कि भाविश अग्रवाल की इस कंपनी के राइड हेलिंग बिजनस में करीब 1100 कर्मचारी हैं. कंपनी ने इससे पहले भी रीस्ट्रक्चरिंग की थी, जिससे प्रॉडक्ट, मार्केटिंग, सेल्स, सप्लाई, टेक, ऑपरेशंस वर्टिकल के करीब 500 कर्मचारी प्रभावित हुए थे. रिपोर्ट्स में कंपनी के हवाले से बताया गया है कि वो इलेक्ट्रिक बाज़ार में पैर जमाने के अपने सपने के लिए बड़े पैमाने पर रीस्ट्रकचरिंग एक्सरसाइज कर रही है, इंजीनियरों की छंटनी इसी के तहत की जा रही है.    

बंद किए कुछ बिज़नेस
ओला ने हाल में पुरानी कारों का बिजनेस 'ओला कार्स' बंद कर दिया था. साथ ही क्विक कॉमर्स बिजनेस ओला डैश को भी बंद कर दिया गया था. कंपनी का जोर अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और कार वर्टिकल्स पर है. कंपनी का कहना है कि वह बैटरी, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोनोमस स्ट्रीम्स की क्षमताओं को मजबूत करना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गे अहै कि ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की बिक्री में हाल में गिरावट आई है. कंपनी ने अगस्त में केवल 3421 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे, जबकि जुलाई में यह संख्या 3862 यूनिट थी. 

कई ने खुद छोड़ी कंपनी 
ओला जहां छंटनी कर रही है. वहीं, पिछले कुछ महीनों में उसके कई अधिकारी कंपनी छोड़ चुके हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते कुछ महीनों में आधा दर्जन से अधिक अधिकारी ओला इलेक्ट्रिक को अलविदा कह चुके हैं. इसी तरह, पिछले दो साल में 30 से अधिक सीनियर अधिकारी कंपनी छोड़ गए हैं. इतना ही नहीं, हाल में ओला इलेक्ट्रिक के एडवांस्ड बैटरी इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख अशोक सारस्वत ने भी कंपनी को अलविदा कह दिया था. खबर है कि वह बैटरी बिजनेस में उतरने जा रही एक कंपनी से जुड़ने जा रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

14 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.