होम / बिजनेस / बंपर रिटर्न दे चुके Lokesh Machines के शेयरों को क्या लगने वाले हैं पंख?

बंपर रिटर्न दे चुके Lokesh Machines के शेयरों को क्या लगने वाले हैं पंख?

लोकेश मशीन्स ने शेयर बाजार को बताया है कि उसे छोटे हथियार बनाने का लाइसेंस मिल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में Suzlon Energy के साथ ही Lokesh Machines की काफी चर्चा है. Suzlon Energy ने जहां पिछले एक महीने में 72.94% का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं, लोकेश मशीन्स के शेयर बीते 5 दिनों में ही 38.84% ऊपर चढ़ गए हैं. शुक्रवार को यह 12.15% की तेजी के साथ 208.60 रुपए पर बंद हुए थे. माना जा रहा है कि अभी इस कंपनी के शेयरों में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. 

इसलिए चढ़ रहे शेयर
दरअसल, Lokesh Machines Ltd ने शेयर बाजार को बताया है कि उसे गृह मंत्रालय से एक पत्र मिला है, जिसमें कंपनी को छोटे हथियारों के निर्माण का शुरुआती लाइसेंस (फॉर्म-VIII) देने की जानकारी दी गई है. कंपनी बस अब लाइसेंस के लिए निर्धारित फीस का भुगतान करना है. हालांकि, Lokesh Machines ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसे अभी तक लाइसेंस की कॉपी नहीं मिली है. मिलते ही इस बारे में स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया जाएगा. जब से ये खबर सामने आई है कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. गुरुवार को 20% की तेजी के साथ इस शेयर में अपर सर्किट लग गया था.

इस तरफ आया उछाल
Lokesh Machines के शेयरों की कीमत 15 जून को 154.95 रुपए/प्रति शेयर थे और शुक्रवार को यह 208.60 रुपए के लेवल पर बंद हुआ. इसका 52 वीक का हाई लेवल 219 रुपए और लो लेवल 65 रुपए है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 215.34% उछले हैं. यानी जिस व्यक्ति ने एक साल पहले लोकेश मशीन्स के शेयरों में पैसा लगाया होगा, आज उसे 200 प्रतिशत से ज्यादा लाभ हो गया होगा. माना जा रहा है कि हथियारों की मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी के शेयर और चढ़ सकते हैं.  

Suzlon Energy की रफ्तार 
उधर, Suzlon Energy के शेयर भी लगातार चढ़ रहे हैं. कंपनी का शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 15.75 रुपए की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार को कारोबारी की समाप्ति पर यह करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 14.70 रुपए पर पहुंच गया था. बीते छह महीनों में इसने 26.18% का रिटर्न दिया है और एक साल में यह आंकड़ा 125.46% है. यानी एक साल पहले इस शेयर में पैसा लगाने वाले का मुनाफा 100 फीसदी से ज्यादा हो गया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

56 minutes ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

6 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

6 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

7 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

8 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

6 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

56 minutes ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

9 hours ago