होम / बिजनेस / क्या है वो डील जिसकी खबर मात्र से उड़ान भरने लगे Kesoram Industries के शेयर?

क्या है वो डील जिसकी खबर मात्र से उड़ान भरने लगे Kesoram Industries के शेयर?

बिड़ला परिवार के अंदर होने वाली एक डील की खबर सामने आते ही केसोराम इंडस्ट्रीज के शेयरों में अपर सर्किट लग गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सीमेंट सेक्टर (Cement Sector) से एक बड़ी खबर सामने आई है. इसके साथ ही केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries Limited) के शेयरों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है. आज यानी 1 दिसंबर की सुबह बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत उछलकर अपर सर्किट से जा टकराए. खबर लिखे जाने तक Kesoram Industries के शेयर 4.99% की बढ़त के साथ 146.35 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. यही इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल है.

इस तरह होगी डील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AV बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट BK बिड़ला समूह की कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण करने वाली है. यह अधिग्रहण शेयरों की अदला-बदली के तहत किया जाएगा. इस खबर के आम होते ही केसोराम इंडस्ट्रीज के शेयरों को पंख लग गए. एक दिसंबर को मार्केट खुलते ही कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का नया उच्च स्तर भी बना डाला. पिछले 5 कारोबारी दिनों में केसोराम इंडस्ट्रीज का शेयर 14.51% और छह महीनों में 143.31% ऊपर चढ़ा है. 

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel के दामों में आखिर कब होगा बदलाव? मिल गया इस सवाल का जवाब

परिवार में हो रही डील
दोनों कंपनियों के बीच होने वाली इस डील की कुल वैल्यूएशन लगभग 7,600 करोड़ रुपए रखी गई है. केसोराम इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि बोर्ड ने शेयरों की अदला-बदली के माध्यम से उसके सीमेंट कारोबार की बिक्री के प्रस्ताव को मंजूदी दे दी है. उसके शेयरधारकों को केसोराम के 52 शेयरों के बदले अल्ट्राटेक सीमेंट का एक शेयर दिया जाएगा. यह डील बिड़ला परिवार के अंदर ही हुई है. बीके बिड़ला के पोते कुमार मंगलम बिड़ला AV बिड़ला समूह के प्रमुख हैं. इसी समूह के पास दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक का मालिकाना हक है. 

इतनी है केसोराम की क्षमता
केसोराम इंडस्ट्रीज की बात करें, तो कंपनी के पास में कर्नाटक के सेदम और तेलंगाना के बसंतनगर में 2 इंटीग्रेटेड सीमेंट यूनिट हैं, जिनकी कुल क्षमता 1.07 करोड़ टन है. इसके अलावा, सोलापुर, महाराष्ट्र में 6.6 लाख टन क्षमता का पैकिंग प्लांट भी है. वित्त वर्ष 2022-23 में केसोराम का सीमेंट ऑपरेशन से कारोबार 3,533.75 करोड़ रुपए था. इसका मालिकाना हक अब तक BK बिड़ला समूह के पास था. अब यह AV बिड़ला समूह के पोर्टफोलियो में शामिल हो जाएगी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

16 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

17 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

20 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

21 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

17 hours ago