होम / बिजनेस / Infosys में क्‍यों लगातार कम हो रही है कर्मचारियों की संख्‍या, दूसरी तिमाही में हुई और कमी

Infosys में क्‍यों लगातार कम हो रही है कर्मचारियों की संख्‍या, दूसरी तिमाही में हुई और कमी

मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा लगता है कि कंपनियां अपने खर्च में कमी लाने की पूरी कोशिश कर रही है. ऐसे में वो फिलहाल नियुक्ति से बच रही हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दूसरी तिमाही के नतीजों में इंफोसिस के मुनाफे में भले ही बढ़ोतरी हुई हो लेकिन इंफोसिस की मैनपॉवर में लगातार कमी देखने को मिल रही है. दूसरी तिमाही के नतीजों में एक बार फिर कर्मचारियों की संख्‍या में कमी देखने को मिली है.  कर्मचारियों की संख्‍या में हो रही इस कमी ने कई तरह के सवालों को जन्‍म दे दिया है. क्‍या कंपनी किसी तरह की फाइनेंशियल समस्‍या का सामना करना कर रही है. या ये कंपनी की रणनीति का हिस्‍सा है जिसमें वो अपनी लागत को कम करना चाह रही है. 

लगातार हो रही है कर्मचारियों की कमी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 12 अक्‍टूबर को जारी किए गए नतीजों के अनुसार, मौजूदा समय में कंपनी में 328764 कर्मचारी मौजूद हैं. ऐसा नहीं है कि इस तिमाही में ही कंपनी के कर्मचारियों की संख्‍या में कमी देखने को मिली है. इससे पहले 2023 की चौथी तिमाही के नतीजों में कर्मचारियों की संख्‍या में 3611 कर्मचारियों की संख्‍या में कमी हुई जबकि 2024 की पहली तिमाही में ये घटकर 6940 तक जा पहुंची. इसी तरह अगर 2024 की दूसरी तिमाही को देखें तो इस बार इनकी संख्‍या का दायरा 7530 तक पहुंच गया है. कर्मचारियों की संख्‍या में कमी का ये आंकड़ा सिर्फ इसी कंपनी में देखने को नहीं मिल रहा है बल्कि टाटा कंसेल्‍टेंसी का भी यही हाल है. 

इस पर क्‍या कह रही है कंपनी  
इस समस्‍या पर कंपनी का कहना है कि वो फिलहाल फ्रेशर्स को रखने के लिए किसी भी कैंपस में नहीं जाने वाली है. वो लगातार कर्मचारियों की संख्‍या की समीक्षा कर रही है. वहीं अगर कंपनी में नौकरी छोड़ने की स्‍पीड की तरफ देखें तो उसमें भी इजाफा हुआ है. पिछली तिमाही में जहां वो 14.6 प्रतिशत थी वो इस बार बढ़कर 17.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है. कहा जा रहा है कि आने वाले समय में कर्मचरियों की संख्‍या में और कमी की आशंका है. क्‍योंकि  सभी कंपनियां अपने खर्च में कमी ला रही हैं. इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने काम करने के तरीके में बदलाव ला रही हैं. 

भर्ती का नहीं है कोई प्‍लान 
इंफोसिस ने आने वाले समय में भर्ती को लेकर कोई प्‍लान साझा नहीं किया है. उनकी ओर से पहले ही ये कहा गया है कि वो आने वाले समय में भर्ती की योजना को मौजूद जगह और कर्मचारियों के विकास को देखते हुए बनाया जाएगा.  वहीं कंपनी का कहना है कि वो मैट्रिक में भी सुधार कर रही है जो पहली तिमाही में 81.1 प्रतिशत था जबकि दूसरी तिमाही में 81.8 तक पहुचं गया है.  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

1 day ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

1 day ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago