✕

होम / बिजनेस / अपने डिलीवरी मैन की करतूत को लेकर क्‍यों चर्चा में है Swiggy? आखिर हुआ क्‍या है?

अपने डिलीवरी मैन की करतूत को लेकर क्‍यों चर्चा में है Swiggy? आखिर हुआ क्‍या है?

स्विगी के डिलीवरी ब्‍वॉय के व्‍यवहार को लेकर किए गए ट्वीट को अब तक 802 रिट्वीट, 3.5K लाइक, 341 बुकमार्क हो चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में रमजान पर डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाने वाली स्विगी (Swiggy) को अपने एक डिलीवरी ब्‍वॉय के व्‍यवहार से सोशल मीडिया पर तानों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल स्विगी का एक डिलीवरी ब्‍वॉय सीसीटीवी में एक घर के बाहर से एक ब्रैंडेड कंपनी के जूते चुराते हुए ट्रेस हुआ है. इसके बाद जहां सोशल मीडिया पर स्विगी को उसके यूजर कई बातें कह रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्विगी ने भी इस मामले की पीडि़त से इस घटना को लेकर दुख जताया है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल ये पूरा मामला 9 अप्रैल का है, जब स्विगी का एक डिलीवरी मैन गुड़गांव के एक घर में सामान डिलीवर करने आता है. 2.12 सेकेंड के इस वीडियो में जैसे ही वो घर के बाहर आकर बेल बजाता है और अंदर से किसी के आने का इंतजार करता है उस दौरान उसकी नजर वहां रखे जूतों पर जाती है. वो जूतों को देख रहा होता है तभी एक महिला अंदर से गेट खोलती है और सामान लेकर अंदर चली जाती है. इतने में वो अपने गमछे से अपना पसीना पोछता और उसमें जूते छिपाकर ले जाता है. अब 2 मिनट से ज्‍यादा के इस वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद ये वायरल है.  

ये भी पढ़ें: Apple इस प्रोडक्‍ट को एआई टेक्‍नोलॉजी से करने जा रहा है लैस, अब पहले से कई गुना होगा बेहतर

सोशल मीडिया पर क्‍या कह रहे हैं लोग? 
सोशल मीडिया पर लोग उनके इस पोस्‍ट पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर सीए सूरज सिंह कह रहे हैं कि मैं ये समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिर जब इस घटना का पूरा वीडियो सामने है तो फिर आखिर उस पर कार्रवाई क्‍यों नहीं हो रही है. इसी तरह एक आकाश शर्मा नाम के यूजर कह रहे हैं कि स्विगी केयर मैं जानना चाहूंगा कि आखिर आप इस मामले में क्‍या कार्रवाई कर रहे हैं. एक दूसरे यूजर का कहना है कि स्विगी केयर हर बार की तरह इस बार भी यूजलेस दिखाई दे रहा है.  

इस पूरी घटना पर क्‍या बोला स्विगी? 
इस पूरे मामले पर स्विगी की ओर से उन्‍हें मैसेज करने को कहा गया. इस पर जब पीडि़त रोहन अरोड़ा ने उन्‍हें इस घटना की जानकारी दी तो उसकी ओर से मुहैया कराई गई जानकारी से वो संतुष्‍ट नहीं है. रोहन अरोड़ा ने इस मामले में पोस्‍ट करते हुए कहा कि स्विगी सपोर्ट ने फोन किया और कहा कि वे अपने राइडर को ट्रैक नहीं कर सकते. हमें उनकी कानूनी टीम से संपर्क करना होगा या पुलिस शिकायत दर्ज करनी होगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

9 hours ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

14 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

14 hours ago

मेघना छेत्री ने शुरू किया Amã Foods, GI टैग वाले खाद्य उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय किसानों से सीधे उत्पाद खरीदकर उनकी भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखते हुए ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

17 hours ago

सालभर में 80% महंगी हुई हल्दी, ₹24,500 के पार पहुंचे वायदा भाव; आगे भी तेजी के आसार

हल्दी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच जिन किसानों ने अपनी उपज का भंडारण कर रखा है, वे आगे और ऊंचे भाव मिलने की उम्मीद में फिलहाल बिक्री से बच रहे हैं. इससे बाजार में उपलब्ध आपूर्ति सीमित रह सकती है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

हयात सेंट्रिक चंडीगढ़ में वैशाली बाली को मिली डायरेक्टर-मार्केटिंग की जिम्मेदारी

नई भूमिका में वैशाली बाली होटल के मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगी. उनकी जिम्मेदारियों में ब्रांड की पहचान मजबूत करना, मार्केटिंग रणनीति तैयार करना और मेहमानों के साथ बेहतर जुड़ाव विकसित करना शामिल होगा.

9 hours ago

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

9 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

14 hours ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

14 hours ago

Blive के को-फाउंडर सूरज सिंह Zee Studios से जुड़ने की तैयारी में, स्टूडियो में वरिष्ठ स्तर पर हुए बदलाव

फिल्म और टेलीविजन निर्माण के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले सूरज सिंह का नया कदम, जी स्टूडियोज में वरिष्ठ स्तर पर हुए बदलावों के बीच सामने आया है.

14 hours ago