होम / बिजनेस / Twitter में अब नहीं लगता कर्मचारियों का दिल, बड़े पैमाने पर हुए इस्तीफे! 

Twitter में अब नहीं लगता कर्मचारियों का दिल, बड़े पैमाने पर हुए इस्तीफे! 

एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद से कंपनी में लगातार कुछ न कुछ बदलाव होते जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसी जमाने में ट्विटर (Twitter) की वर्कफोर्स का हिस्सा बनने के लिए प्रोफेशनल्स ललायित रहते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं. पिछले एक महीने में ही बड़ी संख्या में कर्मचारी Twitter का साथ छोड़ चुके हैं. Elon Musk ने पिछले साल सोशल मीडिया की इस 'चिड़िया' को अपना बनाया था. इसके बाद उन्होंने ट्विटर में इतने बदलाव किए कि लोगों का सिर चकरा गया. Musk ने पहले ट्विटर से 'चिड़िया' को भगाया, फिर ट्विटर को ही गायब करते हुए प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर X कर दिया. Musk के नेतृत्व में Twitter में ताबड़तोड़ छंटनी हुईं और अब स्थिति ये आ गई है कि कर्मचारी खुद कंपनी से नाता तोड़ रहे हैं.      

इस वजह से बनाई दूरी   
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते एक महीने में एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है. इसमें सीनियर और जूनियर, दोनों कर्मचारी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि Musk के बोनस की घोषणा के तुरंत बाद सेल्स स्टाफ ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया था. मौजूदा वक्त में X में पहले से ही ज्यादा कर्मचारी नहीं हैं, ऐसे में नए इस्तीफों के चलते कंपनी का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है. दरअसल, Elon Musk की लीडरशिप में कर्मचारी खुश नहीं हैं. मस्क कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती कर चुके हैं, लेकिन काम का बोझ लगातार बढ़ाए जा रहे हैं. ऐसे में जब मनमाफिक बोनस नहीं मिला, तो कई कर्मचारियों को कंपनी को अलविदा कह दिया.    

ये भी पढ़ें - अब एक और दिग्गज विदेशी ब्रैंड की Bharat में एंट्री करवा रहे हैं Mukesh Ambani

कई कंपनियों ने रोके विज्ञापन 
एलन मस्क की ट्विटर इन दिनों वित्तीय परेशानियों से गुजर रही है. कंपनी को अपने कई ऑफिस भी बंद करने पड़े हैं. ट्विटर यानी X को मिलने वाले विज्ञापनों में भी कमी आई है. हाल ही में Apple, IBM, Disney और Lionsgate ने X को विज्ञापन न देने का फैसला लिया है. ट्विटर की इनकम में विज्ञापनों से होने वाली कमाई का बड़ा योगदान है, ऐसे में विज्ञापन बंद करने का फैसला सीधे तौर पर उसकी आर्थिक परेशानियों में इजाफा करेगा. इन कंपनियों के विज्ञापन में रोक की वजह मस्क द्वारा एक एंटीसेमिटिक पोस्ट को बढ़ावा देना है. हालांकि, Elon Musk का कहना है कि उन्हें विज्ञापनों की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने यहां तक कहा कि पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि इन कंपनियों को X का साथ छोड़ने से नुकसान होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

23 minutes ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

14 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

14 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

23 minutes ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 minutes ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

14 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

15 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

18 hours ago