✕

होम / बिजनेस / वोडाफोन आईडिया के शेयरों में आखिर क्‍यों आया उछाल, जानते हैं क्‍या है इस उछाल की वजह?

वोडाफोन आईडिया के शेयरों में आखिर क्‍यों आया उछाल, जानते हैं क्‍या है इस उछाल की वजह?

मंगलवार को लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में 17 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली थी लेकिन बुधवार को इसमें 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद बाजार में छाई निराशा के बीच बुधवार को वोडाफोन आईडिया के शेयरों में बड़ी तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला. दरअसल रेटिंग एजेंसी  क्रेडिट रेटिंग ने कंपनी की कई तरह की रेटिंग में सकारात्‍मक सुधार किया है. हालांकि अभी भी कंपनी के शेयर की सेल रेटिंग को लेकर कोई बदलाव नहीं किया है. मंगलवार को कंपनी के शेयर में 17 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली थी. 

केयर रेटिंग ने किन रेटिंग्‍स में किया है बदलाव? 
केयर रेटिंग की ओर से कंपनी की लॉन्‍ग टर्म बैंक फैसिलिटी बी प्‍लस से अपग्रेड करके बीबी प्‍लस कर दी है. यही नहीं एजेंसी ने आउटलुक स्‍टेबल रखने के साथ ही इसकी शॉर्ट टर्म बैंक फैसिलिटी A4 से अपग्रेड करके A4+ कर दी है. कंपनी की ओर से किए गए इस बदलाव के बाद शेयर में 12 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. शेयर की कीमत 14.85 रुपये तक पहुंच गई. माना ये भी जा रहा है कि कंपनी आने वाले समय में टैरिफ में 25 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: आखिरी कैबिनेट के बाद पीएम मोदी ने दिया इस्‍तीफा, इस तारीख को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण

शेयर खरीदने को लेकर क्‍या है रेटिंग एजेंसी की राय 
अगर निवेशकों के प्‍वॉइंट ऑफ व्‍यू से देखें तो इस शेयर के लिए रेटिंग एजेंसी ने अभी भी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है. रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि ये शेयर 8 रुपये के स्‍तर तक गिर सकता है.  लेकिन एजेंसी ने ये भी कहा कि इसमें इजाफा भी हो सकता है और ये 20 रुपये तक भी जा सकती है. हालांकि कंपनी की ओर से तेजी को लेकर ये कहा गया है कि प्रति यूजर औसत रेवेन्‍यू फाइनेंशियल ईयर 2026 तक 200 रुपये और फाइनेंशियल ईयल 2030 तक 300 रुपये तक जाना चाहिए. रेटिंग एजेंसी ने ये भी कहा है कि कंपनी को अपने सब्‍सक्राइबर बेस को 21.3 करोड़  बनाए रखना होगा. 

कैसे रहे हैं कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे? 
कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो वो निराश करने वाले रहे हैं. कंपनी के घाटा जहां बढ़कर 7675 करोड़ रुपये पहुंच गया है. जबकि पिछली तिमाही में ये घाटा 6986 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी के रेवेन्‍यू में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस वर्ष की चौथी तिमाही में ये जहां 10606 करोड़ रुपये रहा वहीं पिछली वर्ष की चौथी तिमाही में ये 10531 करोड़ रुपये रहा था. रेवेन्‍यू में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है. इस साल कंपनी का प्रति यूजर औसत रेवेन्‍यू 146 रुपये तक पहुंच गया है जबकि पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में ये 135 रुपये था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 minutes ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

7 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

7 hours ago

बड़ी खबरें