✕

होम / बिजनेस / अगले महीने रिटायर हो रहे NGS के बाद कौन होगा TCS का COO? आ गया जवाब

अगले महीने रिटायर हो रहे NGS के बाद कौन होगा TCS का COO? आ गया जवाब

सुब्रमण्यम और TCS का रिश्ता काफी पुराना है. उन्हें 2017 में कंपनी का सीओओ नियुक्त किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एवं कार्यकारी निदेशक एन गणपति सुब्रमण्यम (N Ganapathy Subramaniam) अगले महीने रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि कंपनी उनकी जगह किसे यह जिम्मेदारी सौंपेगी. TCS ने इस सवाल का जवाब भी दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा समूह की इस कंपनी ने बताया है कि COO यानी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की पोजीशन को लेकर उसकी क्या योजना है. 

ये है कंपनी की योजना
एन गणपति सुब्रमण्यम यानी NGS मई में रिटायर होने वाले हैं. कंपनी का कहना है कि उसकी सुब्रमण्यम के सेवानिवृत्त होने के बाद COO की पोस्ट पर किसी दूसरी नियुक्ति की फिलहाल कोई योजना नहीं है. मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में TCS के सीईओ K Krithivasan ने कहा कि सुब्रमण्यम कई काम कर रहे हैं और कोई भी व्यक्ति उनकी जगह नहीं ले सकता. जो काम वह कर रहे हैं, हम उसे फिर से रीडिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं और हमारा कोई नया सीओओ नियुक्त करने का फिलहाल इरादा नहीं है.

ये भी पढ़ें - Q4 Results: TCS की आर्थिक सेहत हुई और मजबूत, अनुमान से बेहतर रहे परिणाम

TCS से काफी पुराना रिश्ता
सुब्रमण्यम और TCS का रिश्ता काफी पुराना है. उन्हें 2017 में कंपनी का सीओओ नियुक्त किया गया था. उन्हें TCS के साथ काम करते हुए 40 सालों से अधिक हो गए हैं. मद्रास यूनिवर्सिटी से मैथेमेटिक्स में मास्टर करने के बाद 1982 में वह TCS का हिस्सा बने थे. 1959 में जन्मे NGS बेंगलुरु में अपनी पत्नी शोबना और दो बच्चों के साथ रहते हैं. एन गणपति सुब्रमण्यम, टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन के बड़े भाई हैं.

Infosys भी कर चुकी है ऐसा
TCS के चेयरमैन के इस बयान से लगभग यह साफ हो जाता है कि कंपनी COO का पद खत्म करने का सोच रही है. दिसंबर 2021 में इंफोसिस (Infosys) ने भी COO पद को समाप्त कर दिया था. उस दौर में इंफोसिस के लिए UB Pravin Rao इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं, कंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें, तो वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में कंपनी ने 61,237 करोड़ रुपए का रिवेन्यु हासिल किया है. जबकि TCS का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 9.1% बढ़ा है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 12,434 करोड़ रुपए रहा है, जो पहले 11,392 करोड़ था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

4 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

5 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

5 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

8 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

8 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

8 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

4 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

5 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

5 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

9 hours ago