✕

होम / बिजनेस / Allianz Partners ने इन्हें बनाया कंपनी का CMO, जानें कौन हैं यह शख्स?

Allianz Partners ने इन्हें बनाया कंपनी का CMO, जानें कौन हैं यह शख्स?

एलियांज पार्टनर्स (Allianz Partners) ने जैकब फ्यूस्ट को अपना नया चीफ मार्केट आफिसर और बोर्ड सदस्य नियुक्त किया है. वह 12 वर्षों से एलिसांज ग्रुप से जुड़े हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन्श्योरेंस और असिस्टेंस सर्विस के क्षेत्र में काम करने वाले एलियांज पार्टनर्स (Allianz Partners) ने जैकब फ्यूस्ट (Jacob Fuest) को अपना नया चीफ मार्केट आफिसर (CMO) और बोर्ड सदस्य नियुक्त किया है. इस भूमिका में जैकब एलियांज पार्टनर्स की बिजनेस यूनिट्स के संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इसके साथ ही दुनियाभर में उनकी यूनिट्स के प्रोफिट और डेवलपमेंट के लिए काम करेंगे. 

Allianz Group में 12 वर्षों के अनुभव के साथ कई बड़े पद संभाल चुके
एलियांज ग्रुप (Allianz Group) में 12 वर्षों के अनुभव के साथ जैकब कई बड़े पद संभाल चुके हैं. हाल ही में वह पश्विमी और दक्षिणी यूरोप में एलियांज पार्टनर्स और एलियांज डायरेक्ट के लिए एलियांज एसई की बिजनेस डिवीजन में काम करके आए हैं. उन्होंने कई बड़ी एलियांज संस्थाओं के निदेशक मंडल में काम किया और बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट ट्रांसफोर्मेशन पर भी काम किया.  इस भूमिका से पहले जैकब एलियांज पार्टनर्स में कई बड़े पदों पर रहे, जिनमें मार्केट मैनेजमेंट और इनोवेशन के प्रमुख, एलियांज पार्टनर्स जर्मनी के सीईओ और उत्तरी, मध्य और पूर्वी यूरोप के क्षेत्रीय सीईओ का पद भी बखूबी संभाला. वहीं, एलियांज से पहले जैकब ऑटोमोटिव उद्योग में रणनीतिक पदों पर भी रह चुके हैं.

Allianz Partners की बिजनेस यूनिट्स के विस्तार पर करेंगे काम
एलियांज पार्टनर्स के सीईओ टॉमस कुंजमैन ने कहा कि जैकब जैसे हाई परफार्मिंग लीडर की एलियांज पार्टनर्स में वापसी बहुत खुशी की बात है. एलियांज और एलियांज पार्टनर्स बिजनेस में अपने लंबे अनुभव और अब नई ऊर्जा के साथ वह ग्रुप की स्थानीय व्यापार इकाइयों को आगे बढ़ाने का काम करेगें. उन्हें विश्वास है कि जैकब उनके पार्टनर्स और कस्टमर्स के लाभ के लिए विश्व स्तर पर उनके व्यवसाय को मजबूत करेंगे.

Allianz Group का विकास इंजन है Allianz Partners  
जैकब फ्यूस्ट ने कहा कि वह एलियांज पार्टनर्स में लौटकर दुनियाभर में हमारे व्यवसाय का विस्तार और विकास करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि एलियांज पार्टनर्स को एलियांज ग्रुप के विकास इंजन के रूप में जाना जाता है  और अब वह 75 से अधिक देशों में एक उत्कृष्ट टीम के साथ इस विकास यात्रा को और तेज करने को लेकर उत्साहित हैं.

किस क्षेत्र में काम करती है Allianz Partners
एलियांज पार्टनर्स बी2बी2सी इन्श्योरेंस और असिस्टेंस सर्विस में विश्व का नेतृत्व करती है, जो इंटरनेशनल हेल्थ और लाइफ, ट्रैवल इन्श्योरेंस, मोबिलिटी एंड असिस्टेंस, कस्टमर संचालन पर काम करती है. इनके इनोवेटिव एक्सपर्ट  हाई-टेक हाई-टच प्रोडक्ट और ट्रेडिशनल इन्श्योरेंस का समाधान प्रदान करके इन्श्योरेंस सर्विस देते हैं. इनके प्रोडक्ट इंटरमीडियरी चैनलों के माध्यम से या एलियांज ब्रैंड के माध्यम से सीधे ग्राहकों को बेचे जाते हैं. 75 से अधिक देशों में इनके 21,900 कर्मचारी हैं.  हर साल 72.5 मिलियन से अधिक मामलों को संभालते हैं  और दुनिया भर में अपने ग्राहकों को अच्छी सर्विस देते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.