✕

होम / बिजनेस / जाने 6 रुपये की कीमत वाले कौन से शेयर ने मारी छलांग? तीन दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट

जाने 6 रुपये की कीमत वाले कौन से शेयर ने मारी छलांग? तीन दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट

कई तरह के प्लास्टिक के कच्चे माल का व्यापार करने वाली आदी इंडस्ट्रीज (Aadi Industries) के शेयर की कीमत शुक्रवार को पांच प्रतिशत तक बढ़कर 6.31 रुपये हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शुक्रवार को महीने के पहले दिन शेयर बाजार ने अपने पिछले रिकार्ड को तोड़कर अब एक नया रिकार्ड कायम कर लिया है. ऐसे माहौल में कई पेनी शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ ली है. पेट्रोकेमिकल शेयरों से जुड़ी कंपनी आदी इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी काफी तेजी आई है और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इस शेयर में अपर सर्किट लग गया. जिन लोगों के भी पास इसके शेयर हैं, यह उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है.  

एक सप्ताह में 15 प्रतिशत तक बढ़ी शेयर की कीमत

शुक्रवार को पिछली क्लोजिंग 6.01 रुपये की कीमत पार करते हुए, इस शेयर की कीमत 5 प्रतिशत तक बढ़कर 6.31 रुपये हो गई. ये शेयर के अपर सर्किट का बैंड भी है. इससे पहले लगातार तीन दिन तक इस शेयर में अपर सर्किट देखने को मिला है. एक हफ्ते में यह शेयर 15 प्रतिशत बढ़ गया है. हालांकि, शेयर अब भी अपने 52 वीक हाई 8.90 रुपये से नीचे है. बता दें. कंपनी के शेयर ने इसी साल जनवरी महीने में इस स्तर को छू लिया है. शेयर ने पिछले साल अगस्त महीने में 3.01 रुपये के निचले स्तर को छूआ था. यह शेयर के 52 वीक का निचला स्तर था.

कंपनी के शेयर में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 75.14 प्रतिशत

शेयरहोल्डिंग की बात करें तो दिसंबार तिमाही के दौरान आदी  इंडस्ट्रीज में प्रमोटर की हिस्सेदारी 24.86 प्रतिशत की है. वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 75.14 प्रतिशत है. इस कंपनी के इंडीविजुअल प्रमोटर ऋषभ साह हैं, जिनके पास कंपनी के 25, 86, 429 शेयर हैं.

प्लास्टिक के कच्चेमाल का व्यापार करती है कंपनी

आदी  इंडस्ट्रीज की बात करें तो यह प्लास्टिक के कच्चेमाल का व्यापार करती है. इनके द्वारा अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग अलग तरह के प्लास्टिक कच्चे माल का उत्पादन किया जाता है. कंपनी मुख्य रुप से कमोडिटी, इंजीनियरिंग और विशेष प्लास्टिक के रूप में कैटेगराइज्ड प्लास्टिक जैसे पालीइथालीन  (High-Density Polyethylene), पालीप्रोपाइलीन (Polypropylene), पालीविनाइल क्लोराइड (Polyvinyl Chloride) और पालीइस्टाइरीन (Polystyrene) शामिल हैं.

नोट: हम आपको कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह नहीं दे रहे हैं। केवल आपको कंपनी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई है. आप अपने किसी सलाहकरा से सलाह लेकर ही इसे खरीदें.    

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.