✕

होम / बिजनेस / भारत में रिन्यूएलबल एनर्जी को विस्तार देने के लिए किस कंपनी को मिला करोड़ों का निवेश?

भारत में रिन्यूएलबल एनर्जी को विस्तार देने के लिए किस कंपनी को मिला करोड़ों का निवेश?

ऑस्ट्रिया के डेवलपमेंट बैंक OeEB ने AMPIN Energy Transition को भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के विस्तार और सोलर मॉड्यूल प्रोडक्शन की सुविधा स्थापित करने के लिए करोड़ों रुपये का निवेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिन्यूएबल ट्रांजिशन कंपनी एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांजिशन (AmpIn Energy Transition Private Limited) ने ऑस्ट्रिया के डेवलपमेंट बैंक ओईईबी (Oesterreichische Entwicklungsbank AG)
से करोड़ों रुपये का निवेश प्राप्त होने की घोषणा की है. आपको बता दें, ओईईबी ने अपने रिन्यूएलबल एनर्जी पोर्टफोलियो (Renewable Energy Portfolio) को विस्तारित करने और ओडिशा राज्य में लोकल 1GW सोलर सेल (Solar Cell) और मॉड्यूल प्रोडक्शन सुविधा स्थापित करने में एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांजिशन का सहयोग करने के लिए लॉन्ग टर्म फाइनेंसिंग में 25 मिलियन यूरो देने के लिए समझौता किया है.

रिन्यूएबल कैपेसिटी के साथ लोकल मैन्यूफैक्चरिंग भी बढ़ेगी

इस निवेश से न केवल रिन्यूएबल एनर्जी की कैपेसिटी बढ़ाने और CO2-उत्सर्जन को कम करने के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी बल्कि ट्रांसिशंस प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण घटकों की सप्लाई चेन पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए लोकल मैन्यूफैक्चरिंग को भी बढ़ावा मिलेगा.

क्या है नेशनल इलेक्ट्रिसिटी प्लान?

देश के ऊर्जा मिश्रण में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़ाना भारत सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है. वहीं, नेशनल इलेक्ट्रिसिटी प्लान 2022-2027 के अनुसार देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं का आधा हिस्सा रिन्यूएबल सोर्सिस से पूरा करने और 2070 तक नेट-शून्य हासिल करने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को 2030 तक 500GW तक बढ़ाया जाना है. भारत में पहले से ही रिन्यूएबल बिजली को बढ़ाने का काम तेजी के साथ हो रहा है. यहां प्रति वर्ष औसतन 300 धूप वाले दिनों के साथ सोलर एनर्जी की अपार संभावनाएं हैं, जो इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. एएमपीआईएन का कहना है कि यह निवेश सरकार के इस लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करेगा. 

इतना रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो बनाने का लक्ष्य

भारत के 21 राज्यों में 3 GWp के कुल पोर्टफोलियो के साथ एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांज़िशन भारत के ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. एएमपीआईएन का लक्ष्य 2030 तक 10 GWp का रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो बनाना है और ओईईबी के साथ यह सहयोग एनर्जी इंडिपेंडेंट इंडिया के दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ओईईबी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य ने कहा 

ओईईबी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य सबाइन गैबर ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी में भारत का सहयोग करना न केवल देश के निरंतर आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण है, बल्कि क्लाइमेट चेंज के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के लिए भी जरूरी है. ग्रीन फाइनेंस और कांपरीहेंसिव क्लाइमेट एक्शन हमारी नई रणनीति में शामिल है. हमें ग्रीन और सस्टेनेबल ग्रोथ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का समर्थन करने के लिए एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांजिशन के साथ साझेदारी करके प्राउड फील हो रहा है.

एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांजिशन के एमडी और सीईओ ने कहा 

एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांजिशन के एमडी और सीईओ पिनाकी भट्टाचार्य ने कहा कि एएमपीआईएन भारत के ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और ओईईबी के साथ उनकी ये साझेदारी एनर्जी इंडिपेंडेंट इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस साझेदारी से वह एकजुट होकर भारत में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन और सोलर मैन्यूफैक्चरिंग लैंडस्केप को बदलने के लिए तैयार हैं, जिससे 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी के गोल्स को पूरा करने के लिए देश की प्रतिबद्धता मजबूत होगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

9 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

9 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

10 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

12 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

10 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

14 hours ago