होम / बिजनेस / क्‍या एफडी या सेविंग स्‍कीम में लगाना है पैसा, जानिए कौन है दे रहा है बेहतर रिटर्न 

क्‍या एफडी या सेविंग स्‍कीम में लगाना है पैसा, जानिए कौन है दे रहा है बेहतर रिटर्न 

बढ़ी हुई ब्याज दरों के मद्देनजर सरकार ने जून 2023 तिमाही के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित कुछ छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन किया, ऐसे में निवेशकों के सामने एक बड़ा धर्मसंकट आ गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले साल मई से लगातार रेपो रेट में हो रही बढ़ोतरी के कारण बाजार में जहां लोन की ब्‍याज दरों में इजाफा हो गया है वहीं दूसरी ओर एफडी से लेकर सेविंग स्‍कीम के ब्‍याज दरों भी इजाफा हो रहा है. ऐसे में निवेश करने वाले बड़ी दुविधा में है कि आखिर वो कहां निवेश करें कि वो एफडी में पैसा लगाये या सेविंग स्‍कीम में बेहतर रिटर्न मिलेगा. आज हम आपकी इसी दुविधा को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. 

सेविंग स्‍कीम के ब्‍याज 
केन्‍द्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही जून तिमाही के लिए ब्‍याज दरों की घोषणा की है. सरकार ने  वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित चुनिंदा छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन किया है. सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम के लिए ब्याज दर को 8.0% से बढ़ाकर 8.2% कर दिया, ये मौजूदा समय में स्‍मॉल बचत योजना द्वारा दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर है. अधिकांश बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 50% ब्याज दर दे रहे हैं. यदि आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं जो अपने पैसे का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश के बड़े बैंक वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए सेविंग स्‍कीम पर कितना ब्‍याज दे रहे हैं.

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
केन्‍द्र सरकार ने इस साल के बजट में SCSS में निवेश की अधिकतम सीमा को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है. लेकिन आपके इस निवेश की अवधि 5 वर्ष होनी चाहिए. इसमें ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर किया जाएगा और जमा करने की तारीख से 31 मार्च , 30 जून, 30 सितंबर, और 31 दिसंबर होगी. सरकार SCSS के लिए ने मौजूदा तिमाही के लिए ब्‍याज दर को दर 8% से बढ़ाकर 8.2% कर दी है.

SCSS पर टैक्‍सेसन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डाकघर की वेबसाइट के अनुसार, यदि सभी SCSS खातों में एक वित्तीय वर्ष में कुल ब्याज 50,000/- रुपये से अधिक है तो ब्याज पर टैक्‍स लगेगा, और निर्धारित दर पर TDS भुगतान किए गए कुल ब्याज से काटा जाएगा. यदि फॉर्म 15जी/15एच जमा किया जाता है और अर्जित ब्याज निर्धारित सीमा से अधिक नहीं है तो कोई TDS नहीं काटा जाएगा.

SBI वरिष्ठ नागरिक FD दरें
भारतीय स्टेट बैंक 3 वर्ष से 5 वर्ष की जमा के लिए 7% तक की ब्याज दर दे रहा है जबकि 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम की अवधि पर 7.3% तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है. जबकि बैंक 2 से 3 वर्ष से कम अवधि के लिए 7.5% की पेशकश करता है.

HDFC बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी दरें
HDFC बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 18 महीने से 5 साल तक 7.50% और 15 महीने से 18 महीने के कार्यकाल पर 7.60% ब्याज दर प्रदान करता है.

ICICI बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी दरें
ICICI बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल से 5 साल तक 7.50% और 15 महीने से 18 महीने के कार्यकाल पर 7.60% ब्याज दर प्रदान करता है.

AXIS बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी दरें
AXIS बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 18 महीने से 5 साल के बीच की अवधि में 7.75% से 8.01% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है.

YES बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी दरें
YES बैंक 15 महीने से लेकर कार्यकाल के लिए 7.75% से 8% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

10 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

12 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

13 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

10 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

15 hours ago