✕

होम / बिजनेस / कब आ रहा है Flipkart और PhonePe का आईपीओ? जानिए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

कब आ रहा है Flipkart और PhonePe का आईपीओ? जानिए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

शेयर बाजार में लगातार आ रही मजबूती को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियां अपना आईपीओ लाने पर विचार कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या फ्लिपकार्ट (Flipkart) और फोनपे (PhonePe) का आईपीओ आने वाला है? यदि हां, तो कब आएगा? पहले कौनसी कंपनी अपना आईपीओ लेकर आएगी? जैसे तमाम सवालों का जवाब मिल गया है. वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट (Flipkart) और फोनपे (PhonePe) अपना आईपीओ लेकर आने वाली हैं. इसके लिए फिलहाल कोई डेडलाइन निर्धारित नहीं है, लेकिन कुछ साल में आईपीओ आ सकता है.   

पहले Phoneपे का लगेगा नंबर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉलमार्ट के कॉरपोरेट मामलों के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डैन बार्टलेट का कहना है कि हम फ्लिपकार्ट और फोनपे का आईपीओ अगले कुछ सालों में लाने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही फ्लिपकार्ट अधिक मैच्योर बिजनेस है, लेकिन फ्लिपकार्ट से पहले फोनपे का आईपीओ आ सकता है. बार्टलेट ने कहा कि भारत में PhonePe सबसे बड़े पेमेंट प्लेटफॉर्म्स में शुमार है. सार्वजनिक होने से पहले कई प्रक्रियाओं को लागू करना होगा और इसमें थोड़ा समय लगेगा.

एक्सचेंज को लेकर चल रहा मंथन 
डैन बार्टलेट ने कहा कि आईपीओ लिस्टिंग भारतीय एक्सचेंज में कराई जाए या अन्य किसी एक्सचेंज में, इसे लेकर सवाल विचाराधीन है. बता दें कि Flipkart की सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने की थी. इस कंपनी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद उन्होंने अपनी हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेच दी. वॉलमार्ट के नेतृत्व में फ्लिपकार्ट तेजी से अपना दायरा बढ़ाने में लगी हुई है. हाल ही में उसने Red Bus को चुनौती देते हुए बस बुकिंग बिजनेस में एंट्री की है. कंपनी ने अपने ऐप पर बस बुकिंग सर्विस शुरू करने के लिए कई राज्यों के ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन और प्राइवेट एग्रीगेटर्स से हाथ मिलाया है. फ्लिपकार्ट देश के 25,000 से अधिक रूट्स कवर करते हुए कस्टमर्स के लिए 10 लाख बस कनेक्‍शंस में से चुनने का विकल्‍प प्रदान करेगी. 

ऐसी हुई PhonePe की शुरुआत
वहीं, PhonePe की बात करें, तो इसके बहुत तेजी से मार्केट कैप्चर किया है. खासकर पेटीएम के खिलाफ हुई RBI की कार्रवाई के बाद से कंपनी का यूजर बेस काफी बढ़ गया है. फोनपे की स्थापना फ्लिपकार्ट को छोड़ने वाले तीन दोस्तों - समीर निगम और राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर ने मिलकर 2015 में की थी. शुरुआत में इसकी टैगलाइन थी ‘करते जा, भरते जा’, जिसने लोगों को आकर्षित किया. अपनी स्थापना के महज एक साल के अंदर कंपनी ने अच्छा नाम कमाया और बाद में फ्लिपकार्ट ने इसे खरीद लिया. खासकर, 8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार के नोटबंदी का ऐलान के बाद बड़े पैमाने पर लोगों ने डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए फोनपे का रुख किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

20 hours ago