होम / बिजनेस / मार्क जुकरबर्ग को भारत में फिर लगा झटका, लेकिन इस बात की खुशी 

मार्क जुकरबर्ग को भारत में फिर लगा झटका, लेकिन इस बात की खुशी 

भारत में मार्क जुकरबर्ग की कंपनी के दो बड़े अधिकारीयों ने इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले भी जुकरबर्ग को भारत में एक बड़ा झटका लग चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta को भारत में फिर बड़ा झटका लगा है. WhatsApp इंडिया हेड अभिजीत बोस और मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. अब WhatsApp के पब्लिक पॉलिसी के डायरेक्टर शिवनाथ ठकराल को भारत में सभी मेटा ब्रैंड के लिए पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर बनाया गया है. इससे पहले, कंपनी मेटा इंडिया के प्रमुख अजीत मोहन ने महीने की शुरुआत में नौकरी छोड़ दी थी. इस तरह, मार्क जुकरबर्ग को भारत से लगातार झटके लग रहे हैं. हालांकि, उनके लिए एक खुशी की बात यह कि फेसबुक के शेयरों में मजबूती आई है और इससे उनकी नेटवर्थ भी बढ़ी है. 

बढ़ सकती है मुश्किल 
मेटा ने हाल ही में अपनी अब तक की सबसे बड़ी छंटनी करते हुए लगभग 11000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. जुकरबर्ग का कहना है कि कंपनी के मुश्किल हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. Meta रिवेन्यु सहित कई तरह की परेशानियों से गुजर रही है. ऐसे में भारत में एक के बाद एक तीन टॉप अधिकारियों का कंपनी छोड़ जाना जुकरबर्ग की परेशानी बढ़ा सकता है. अभिजीत बोस के इस्तीफे के बारे में जानकारी देते हुए WhatsApp के हेड Will Cathcart ने एक बयान में कहा कि मैं अभिजीत का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. उन्होंने पहले WhatsApp इंडिया हेड के तौर पर बेहद शानदार सर्विसेज दी हैं.

Meta के शेयरों में तेजी  
इस्तीफे के बाद अभिजीत बोस क्या करने वाले हैं, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने किसी बेहतर मौके की तलाश में इस्तीफा दिया है. इधर, मेटा के शेयरों में तेजी से मार्क जुकरबर्ग ने कुछ राहत की सांस ली है. बीते 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. 

नेटवर्थ में हुआ इजाफा
मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में मेटा के शेयरों का बड़ा हिस्सा है, ऐसे में जब कंपनी के शेयरों ने गोता लगाया तो उनकी नेट वर्थ भी नीचे आ गई. अरबपतियों की लिस्ट में जुकरबर्ग इस समय 25वें नम्बर पर है. उनकी नेटवर्थ 44.5 बिलियन डॉलर है. पिछले एक हफ्ते में उनकी नेटवर्थ में कुछ सुधार देखने को मिला है. यदि Meta के शेयरों में तेजी बरकरार रहती है, तो उनकी दौलत और बढ़ सकती है. फिलहाल, इस लिस्ट में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस टॉप पर हैं  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago