✕

होम / बिजनेस / आखिर पीछा क्‍यों नहीं छोड़ रही है महंगाई, मई में फिर महंगी हुई शाकाहारी थाली

आखिर पीछा क्‍यों नहीं छोड़ रही है महंगाई, मई में फिर महंगी हुई शाकाहारी थाली

ऐसा पिछले कुछ महीने से देखने को मिल रहा है जब वेज थाली के दामों में इजाफा हो रहा है और नॉन वेज थाली के दामों में कमी हो रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनावों के नतीजे बता रहे हैं कि विपक्ष को इस बार देश की जनता ने ज्‍यादा ताकतवर बनाया है. महंगाई से लेकर कई मामलों की बात कर रहे विपक्ष की बात में क्रिसिल की मई महीने की रिपोर्ट भी मुहर लगा रही है. रिपोर्ट के अनुसार देश में मई महीने में बढ़ी महंगाई के कारण एक बार फिर शाकाहारी थाली की कीमत में इजाफा हुआ है. मई महीने में शाकाहारी थाली की कीमत 27.8 रुपये तक पहुंच गई है जबकि अप्रैल में ये 27.4 रुपये थी. वहीं नॉन वेज थाली की कीमत में कमी देखने को मिल रही है. मई में एक नॉन वेज थाली की कीमत 55.9 रुपये तक पहुंच गई है. 

आखिर क्‍यों हुआ दामों में इजाफा? 
वेज थाली के दामों में हुए इजाफे की प्रमुख वजह खाने पीने की वस्‍तुओं में हुआ इजाफा है. इनमें आलू, प्‍याज, टमाटर, दाल और चावल के दामों में हुआ इजाफा है. क्रिसिल की रिपोर्ट ये भी कह रही है कि वेज थाली की वस्‍तुओं टमाटर, आलू, प्‍याज, के दामों में साल दर साल के मुकाबले 39%, 41%, और 43% प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यही नहीं आलू और प्‍याज की आवक में हो रही कमी भी इस महंगाई के पीछे की वजह है. इस कम आवक की वजह पश्चिम बंगाल में हुई बारिश के कारण फसलों को हुआ नुकसान है. 

ये भी पढ़ें: 3500 करोड़ के ऑर्डर से झूम उठे BHEL के शेयर, निवेशकों की हुई बल्‍ले बल्‍ले…

वेज थाली के दामों में कमी की ये भी रही वजह 
वेज थाली के दामों में कमी की एक बड़ी वजह रकबे में कमी होना भी रही है. इसके कारण चावल के दामों में साल दर साल 13 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. चावल किसी भी वेज थाली की कीमत में 13 प्रतिशत हिस्‍सेदारी रखता है. वहीं पानी की कमी के कारण दालों के दामों में भी 21 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. दालें वेज थाली की कीमत में 9 प्रतिशत की भागीदारी रखती हैं. 

नॉन वेज थाली के दाम हुए कम 
एक ओर जहां वेज थाली की कीमत में इजाफा हुआ है वहीं दूसरी ओर नॉन वेज थाली की कीमत में कमी देखने को मिल रही है. इसके पीछे रिपोर्ट बताती है कि पिछले वित्‍तीय वर्ष में बॉयलर के दामों में 16 प्रतिशत की गिरावट इसकी सबसे बड़ी वजह है. बॉयलर किसी भी थाली की कीमत में 50 प्रतिशत तक हिस्‍सेदारी रखता है. वहीं अप्रैल में अगर नॉन वेज थाली के दामों पर नजर डालें तो वो 56.3 रुपये थी जबकि इस बार ये 55.9 रुपये हो गई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

16 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

16 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago