✕

होम / बिजनेस / उम्मीद के अनुरूप नहीं आए नतीजों से टूटा Hero Motocorp का शेयर, अब क्या हो रणनीति?

उम्मीद के अनुरूप नहीं आए नतीजों से टूटा Hero Motocorp का शेयर, अब क्या हो रणनीति?

शेयर बाजार में तेजी लौट आई है, लेकिन हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है. आज शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर करीब साढ़े 4 फीसदी टूट गए थे, लेकिन बाद में कुछ सुधार हुआ. हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में यह नरमी  कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के चलते आई है. दो-पहिया वाहन बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी का प्रदर्शन जून तिमाही में बाजार की उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि इस शेयर को लेकर अब क्या रणनीति होनी चाहिए?

अलग-अलग है राय
एनालिस्ट्स हीरो मोटोकॉर्प के शेयर को लेकर अलग-अलग राय रखते हैं. कुछ का मानना है कि नए लॉन्च से कंपनी को लाभ होगा, इसका असर उसके स्टॉक्स पर भी दिखाई दे सकता है. वहीं, कुछ ने कंपनी के वॉल्यूम में गिरावट की आशंका व्यक्त की है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि हीरो मोटोकॉर्प के जून तिमाही के नतीजे ख़राब रहे. कंपनी ने इस दौरान 36 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ के साथ 1,122.63 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. लेकिन बाजार को इससे ज्यादा प्रॉफिट के उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो पाई है.

वॉल्यूम ग्रोथ में जोखिम
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) हीरो मोटोकॉर्प पर बुलिश नहीं है. ब्रोकरेज फर्म ने हीरो मोटोकॉर्प को Sell रेटिंग देते हुए  इसका टारगेट प्राइज  4,250 रुपए रखा है. इस लिहाज से देखें तो शेयर में गिरावट के संकेत हैं. गोल्डमैन सैक्स को हीरो मोटोकॉर्प के वॉल्यूम ग्रोथ में भविष्य में कुछ जोखिम दिखाई दे रहा है. इसलिए उसने इसे बेचने के सलाह दी है. जबकि जेफरीज (Jefferies) ने हीरो मोटोकॉर्प को Buy की रेटिंग देते हुए टारगेट  प्राइज 5,650 रुपए रखा है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की प्रोडक्ट पाइपलाइन मजबूत है.  

पिछले कुछ सत्रों से गिरावट  
जेपी मॉर्गन (JPMorgan) ने हीरो मोटोकॉर्प की ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 5240 रुपए रखा है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप इसलिए नहीं रहे , क्योंकि इसकी प्राइसिंज स्ट्रैटजी कमजोर रही. आज दोपहर करीब एक बजे तक Hero MotoCorp के शेयर 2.72% की गिरावट के साथ 5,102.65 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. बीते पांच करोबारी सत्रों में यह शेयर 2.29% लुढ़का है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

44 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें