✕

होम / बिजनेस / 14 अगस्‍त को क्‍या है बाजार की चाल, किन शेयर्स पर दांव लगाना होगा बेहतर? 

14 अगस्‍त को क्‍या है बाजार की चाल, किन शेयर्स पर दांव लगाना होगा बेहतर? 

इस हफ्ते जहां 5 कंपनियों के आईपीओ सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुल रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ कंपनियों के शेयरों में उनके बेहतर नतीजों के बाद बढ़त देखने को मिल सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोमवार को गिफ्ट निफ्टी के खुलते ही उसमें कमजोरी देखने को मिली. इस सप्‍ताह के पहले दिन नरमी के संकेत मिल रहे हैं. जबकि शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. बीएसई 336 अंक गिरकर 65322 पर बंद हुआ था. गिफ्ट निफ्टी अभी 19445 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी की बात करें तो वो शुक्रवार को उसमें 100 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी. निफ्टी 114 अंकों की गिरावट के साथ 19428.30 पर बंद हुआ था. 

इन शेयर्स पर नजर रखने की है जरूरत 
सोमवार को बाजार में नरमी के संकेत मिलने के बाद माना जा रहा है कि कई शेयर अच्‍छा कर सकते हैं. जानकार उन पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं. इनमें ओएनजीसी (ONGC), नायका(Nykaa), एनएमडीसी(NMCD), वोल्‍टाज(Voltas) और अडानी पोर्ट(Adani Port) जैसे शेयर हैं. इनमें से कुछ कंपनियों ने अपने पहले क्‍वार्टर के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें उन्‍होंने बढ़त दर्ज की है. ओएनजीसी(ONGC) ने 102 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है. जो सोमवार को इसके शेयरों पर असर डाल सकता है. इसके साथ ही आईओसी(IOC), टाटा मोटर्स(Tata Motors), इंडिगो(Indigo), जैसे शेयर भी बाजार में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं. 

इस हफ्ते 4 आईपीओ में खुलेगा सब्‍सक्रिप्‍शन 
पहली तिमाही के नतीजों के आखिरी चरण में आने के बाद इस हफ्ते बाजार में 4 आईपीओ सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुलने जा रहे हैं, पांच नई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्‍ट होने वाली हैं. सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुलने वाली हैं. इन कंपनियों में मोल्‍डेड प्रोडक्‍ट मेकर पिरामिड टेक्‍नोप्‍लॉस्‍ट (Pyramid Technoplast) का आईपीओ 18 से 22 अगस्‍त तक खुलेगा, इसका प्राइस बैंड 151-166 रखा गया है. साथ ही कई और कंपनियों के आईपीओ भी सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुलेंगे. 

किन घटनाक्रमों का बाजार पर पड़ सकता है असर 
इस हफ्ते बाजार पर कई घटनाओं का असर देखने को मिल सकता है.इस हफ्ते जो प्रमुख डाटा जारी होने हैं उनमें यूएस का जुलाई सेल्‍स डेटा, हाउसिंग डेटा, जारी होने वाला है. ऐसे में माना ये जा रहा है कि इसका भारतीय बाजार पर भी असर देखने को मिल सकता है. यूएस फेड के मिनट्स भी जारी हो सकते हैं. चीन का रिटेल सेल्‍स डेटा, और जपान की जीडीपी के क्‍वार्टर 2 के नतीजे भी जारी होने हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.