होम / बिजनेस / Titan ने इस कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी, जानें क्या शेयरों की बढ़ेगी चाल?

Titan ने इस कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी, जानें क्या शेयरों की बढ़ेगी चाल?

टाइटन के शेयर ने पिछले एक महीने में 2.54 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. बाजार के जानकार इस खरीद के बाद आने वाले दिन कंपनी के शेयर के लिए अच्‍छा बता रहे हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाइटन की अपनी सहायक कंपनी कैरेटलेन में शेयर खरीद की घोषणा के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली. दोपहर 1 बजे कंपनी के शेयर में 0.54 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला, जिसके बाद ये 3066.95 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था. शेयर बाजार के जानकार आने वाले दिनों में टाइटन के शेयर को लेकर अलग-अलग तरह की प्रीडिक्‍शन कर रहे हैं. जहां कई एक्‍सपर्ट इसमें बड़ी तो वहीं कुछ मामूली बढ़त देख रहे हैं. 
 
कब हुआ था ये सौदा? 
टाइटन कंपनी की ओर से 19 सितंबर को बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार उसने 4621 करोड़ में कैरेटलेन कंपनी में 27.18 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी खरीदने के लिए एक शेयर समझौता किया था. इस समझौते के बाद कैरेटलेन में कंपनी की हिस्‍सेदारी 71.09 प्रतिशत से बढ़कर 98.28 प्रतिशत हो गई है. 

क्‍या कहते हैं शेयर बाजार के एक्‍सपर्ट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जानकारों का कहना है कि टाइटन स्‍टॉक 3400 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइज तक जा सकता है. एक और एक्‍सपर्ट की बात करें तो उन्‍होंने शेयर के लिए 3580 रुपये का टॉरगेट प्राइस तय किया है. सभी शेयर धारकों को इसके शेयर को खरीदने की सलाह दी है. जानकार का कहना है कि कैरेटलेन ओमनी चैनल आभूषण की खुदरा विक्रेता है. ये कंपनी 2011 में ही लाभदायक हो गई थी. जानकार ये भी कह रहे हैं कि टाइटन के स्‍वामित्‍व में कैरेटलेन वैल्‍यू में इजाफा ही होगा. एक जानकार ने कहा है कि कैरेटलेन एक उच्‍च विकास वाला व्‍यवसाय है. एक अन्‍य जानकार के अनुसार इसका शेयर प्राइस 3260 रुपये तक जाने की उम्‍मीद है. 

टाइटन का कैसा रहा है स्‍टॉक परफॉर्मेंस? 
टाइटन के स्‍टॉक की पिछले कुछ समय की परफॉर्मेंस को लेकर बात करें तो उसमें समझ में आता है कि इस स्‍टॉक ने पिछले एक महीने में 2.54 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, और शेयर ने बेंचमार्क निफ्टी 50 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहीं अगर टाइटन के पहली तिमाही के रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो ये 11897 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी का ग्रास प्रॉफिट 2642 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी का टोटल ऑपरेटिंग एक्‍सपेंस 10900 करोड़ रुपये रहा है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago