होम / बिजनेस / 5 बार से निवेशकों के लिए शुभ रही है Muhurat Trading, इस बार कैसी रहेगी चाल?

5 बार से निवेशकों के लिए शुभ रही है Muhurat Trading, इस बार कैसी रहेगी चाल?

दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में एक घंटे की ट्रेडिंग होती है, इसे ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बड़े त्योहारों के मौके पर वैसे तो शेयर बाजार (Stock Market) आमतौर पर बंद रहता है, लेकिन दिवाली वाले दिन ट्रेडिंग होती है. हालांकि, इस दिन बाजार सुबह की बजाए शाम को खुलता है और वो भी केवल एक घंटे के लिए. इस ट्रेडिंग को मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading) कहा जाता है. इसकी टाइमिंग पहले ही बता दी जाती है. परंपरा के तहत इस बार भी दिवाली के मौके पर यानी 12 नवंबर की शाम को ट्रेडिंग होगी. इस दौरान BSE और NSE मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक घंटा खुला रहेगा.

विश्वास की गवाही देते आंकड़े
निवेशकों का मानना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किया गया निवेश फलदायी रहता है. आंकड़े भी निवेशकों के इस विश्वास की गवाही देते हैं. पिछली 5 बार से दिवाली के दिन बाजार में उछाल देखने को मिला है. 2022 में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान BSE सेंसेक्स महज एक घंटे में ही 524 अंक चढ़ गया था. जबकि 2021 में सेंसेक्स ने दिवाली के दिन करीब 296 अंकों की छलांग लगाई थी. इसी तरह, 2018, 19, 2020 में भी मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल भी दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान मार्केट में उछाल देखने को मिल सकता है.

बहुत पुरानी है परंपरा
इस साल 12 नवंबर को शाम सवा 6 से सवा 7 बजे तक मुहू्र्त ट्रेडिंग होगी. वहीं इसके पहले 15 मिनट का प्री-मार्केट सेशन होगा. मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा का पालन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में किया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSE में इसकी शुरुआत 1957 में और NSE में 1992 में हुई थी. तब से हर दिवाली पर निवेशक स्टॉक मार्केट में कुछ न कुछ निवेश जरूर करते हैं. मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किए गए इन्वेस्टमेंट मुनाफा लेकर आता है और साल भर तक निवेशकों पर कृपा बनी रहती है. 

तेजी के मिल रहे हैं संकेत
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार भी दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसे कई कारण हैं, जो तेजी के संकेत दे रहे हैं. अमेरिका से ब्याज दरों के पीक पहुंचने का संकेत मिल रहा है, इससे भी बाजार को सपोर्ट मिलेगा. वहीं, गुरुवार को मार्केट के हाल की बात करें, तो सेंसेक्स 0.22% की गिरावट के साथ 64,832.20 पर बंद हुआ है. इसी तरह, निफ्टी में भी 0.25% की गिरावट आई है. ये फिसलकर 19,395.30 के लेवल पर पहुंच गया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

14 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

14 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

16 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

17 hours ago

बड़ी खबरें