✕

होम / बिजनेस / क्या है ISRO का Gaganyaan मिशन? भारत बना रहा मानव रहित स्पेसक्राफ्ट?

क्या है ISRO का Gaganyaan मिशन? भारत बना रहा मानव रहित स्पेसक्राफ्ट?

इस मिशन में ISRO तीन सदस्यों को पृथ्वी की ऑर्बिट में 400 किलोमीटर की दूरी तक 3 दिनों के लिए भेजेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में भारत की स्पेस एजेंसी भारतीय स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) ने जानकारी दी है कि वह अपने अगले मिशन यानी गगनयान (Gaganyaan) के लिए मानवरहित स्पेसक्राफ्ट की टेस्टिंग कर रहा है. स्पेस एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस बारे में जानकारी साझा की और कहा कि मिशन के लिए फ्लाइट की टेस्टिंग की जा रही है.

क्या है गगनयान मिशन?
गगनयान प्रोजेक्ट ISRO की मानवीय स्पेसफ्लाइट क्षमता को प्रदर्शित करेगा. इस मिशन में ISRO तीन सदस्यों को पृथ्वी की ऑर्बिट में 400 किलोमीटर की दूरी तक 3 दिनों के लिए भेजेगा और फिर हिन्द महासागर में लैंडिंग करके उन्हें वापस पृथ्वी पर लाया जाएगा. यह जानकारी खुद ISRO के द्वारा साझा की गई है. ISRO ने ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा है कि ‘ISRO द्वारा गगनयान मिशन के लिए मानव रहित फ्लाइट की जांच की जा रही है और यह व्यवस्था क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन को भी दिखाएगा और फिलहाल इस पर काम किया जाए’. 

ISRO कर रहा है तैयारी 
ISRO के भारी-भरकम लॉन्चर LVM3 रॉकेट को गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के व्हीकल के रूप में चुना गया है और इसके तीन विभिन्न चरण हैं, सॉलिड स्टेज, लिक्विड स्टेज, और क्रायोजेनिक स्टेज. LVM3 के सभी सिस्टम्स को दोबारा से तैयार किया जा रहा है ताकि यह मानवीय जरूरतों की रेटिंग को पूरा कर सके और इसे मानवीय रेटिंग वाला LVM3 (HLVM3) बनाया जा सके. इस मिशन से संबंधित अन्य जानकारी देते हुए ISRO ने कहा है कि पहले फ्लाइट टेस्ट की तैयारियां अपने अंतिम चरणों में है. इस टेस्ट में इस्तेमाल होने वाला व्हीकल एक सिंगल-स्टेज लिक्विड रॉकेट है और इसे गगनयान मिशन के लिए ही तैयार किया गया है. 

इस तरह आगे बढ़ेगा मिशन 
हाल ही में ISRO ने कहा है कि वह इनफ्लाइट अबोर्ट टेस्ट की जांच करने के बारे में विचार कर रहा है. इसके साथ ही ISRO ने यह भी कहा है कि गगनयान (Gaganyaan) मिशन के लिए तैयार किए गए रॉकेट पर ही क्रू एस्केप सिस्टम की जांच की जायेगी. ISRO के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस महीने गगनयान मिशन के चार अबोर्ट मिशन्स में से एक टेस्ट व्हीकल की जांच की जायेगी. इसके बाद मिशन के दुसरे टेस्ट व्हीकल और फिर बिना क्रू के जांच की जायेगी. 
 
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी मीडिया के लिए Visa तलाश रहा BCCI, ICC ने कही ये बात!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

4 hours ago

शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट, कच्चे तेल की महंगाई से बढ़ी चिंता; सेंसेक्स 124 अंक टूटा

निफ्टी 50 में 0.39% और सेंसेक्स में 0.17% की गिरावट, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 20 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

5 hours ago

भारत की ग्रीन एनर्जी को चाहिए मजबूत ग्रिड, सस्ती बैटरी और घरेलू तकनीक

REI एक्सपो और द बैटरी शो इंडिया में 1,080 से अधिक प्रदर्शक और 1,400 वैश्विक ब्रांड शामिल, ऊर्जा भंडारण, घरेलू विनिर्माण और ग्रिड की क्षमता बढ़ाने पर जोर

5 hours ago

Jio IPO: एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, निवेशकों की रिकॉर्ड दिलचस्पी के बीच भारत का सबसे बड़ा IPO बनने की तैयारी

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में सबसे ज्यादा मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से आई. इस श्रेणी में आरक्षित शेयरों के मुकाबले 16.06 गुना बोलियां मिलीं.

7 hours ago

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

9 hours ago

बड़ी खबरें