✕

होम / बिजनेस / क्या है Flipkart Samarth Programme, जिससे प्रभावित हुए 15 लाख लोग?

क्या है Flipkart Samarth Programme, जिससे प्रभावित हुए 15 लाख लोग?

देश भर में मौजूद बुनकर, कारीगर, दिव्यांग उद्यमी, महिलाएं और ग्रामीण उद्यमी इस कार्यक्रम के केंद्र में रखे गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में बहुत से बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और इन बदलावों में विभिन्न समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए किए गए प्रयास भी शामिल हैं. ऐसा ही एक प्रयास है फ्लिप्कार्ट द्वारा शुरू किया गया ‘समर्थ प्रोग्रम’ (Flipkart Samarth).

सेलर बेस में हुई 300% की वृद्धि
फ्लिप्कार्ट द्वारा शुरू किए गए इस प्रोग्राम ने 15 लाख से ज्यादा लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित किया है और उनकी आजीविकाओं को सकारात्मक ढंग से बदला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल इस प्रोग्राम के सेलर बेस में 300% की वृद्धि भी देखने को मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में आज इसी कार्यक्रम की सफलता का जश्न मनाया गया और इस मौके पर ‘होमग्रोन हीरोज’ (Homegrown Heroes) नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया. 

क्या है समर्थ का प्रमुख उद्देश्य?
देश के विभिन्न कोनों में मौजूद समुदायों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान ही फ्लिप्कार्ट द्वारा शुरू किए गए समर्थ प्रोग्राम का प्रमुख उद्देश्य है. इस उद्देश्य के साथ-साथ यह प्रोग्राम प्रमुख रूप से भारतीय पारंपरिक कलाओं एवं शिल्प को भी बढ़ावा देता है. देश भर में मौजूद बुनकर, कारीगर, दिव्यांग उद्यमी, महिलाएं और ग्रामीण उद्यमी इस कार्यक्रम के केंद्र में रखे गए हैं.

केंद्रीय मंत्री ने की सराहना
फ्लिप्कार्ट के ‘समर्थ प्रोग्राम’ की सराहना करते हुए केंद्रीय MSME मंत्री नारायण तातू राणे ने कहा कि फ्लिप्कार्ट द्वारा लॉन्च किया गया यह प्रोग्राम MSME के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करता है और यह सरकार के मिशन के भी अनुरूप है. फ्लिप्कार्ट द्वारा देश के उद्यमियों और देश के अनगिनत लोगों के व्यवसाय को बढ़ावा देने की यह कोशिश काफी सराहनीय है. मुझे उम्मीद है कि फ्लिप्कार्ट द्वारा की गई यह पहल देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अपना योगदान देती रहेगी और लोगों के लिए उज्जवल भविष्य की राह सुनिश्चित करेगी. 

समर्थ ने किया रोजगार का सृजन
समर्थ प्रोग्राम की सफलता के जश्न के मौके पर कंपनी के SVP और चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा कि फ्लिप्कार्ट समर्थ ने लोगों को बिना उनकी पृष्ठभूमि की चिंता किए बिना अपना व्यवसाय ऑनलाइन स्थापित करने, रोजगार का सृजन करने और रोजगार सुनिश्चित करने जैसे उद्देश्यों को मजबूती से स्थापित किया है.
 
यह भी पढ़ें: क्‍या 31 जुलाई के बाद किया जा सकता है आयकर रिटर्न में संशोधन? जानिए क्‍या है इसका जवाब

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.