होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Vistara के सीईओ ने कहा ‘हमारा सबसे खराब समय बीत गया’?

ऐसा क्या हुआ कि Vistara के सीईओ ने कहा ‘हमारा सबसे खराब समय बीत गया’?

पायलटों की समस्याओं ने Vistara को अस्थायी रूप से क्षमता में 10 प्रतिशत उड़ानों की कटौती करने के लिए मजबूर कर दिया था. एयरलाइन को 31 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक काफी व्यवधान का सामना करना पड़ा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ दिनों में पायलटों के सामूहिक हड़ताल पर चले जाने के कारण टाटा समूह की एयरलाइन विस्तारा को उथल-पुथल के दौर का सामना करना पड़ रहा है. विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने हाल ही में एयरलाइन के ऑपरेशन में अस्थिरता का सामना करने के बाद एयरलाइन के कर्मचारियों से गुरुवार को कहा कि ‘अब सबसे खराब स्थिति पीछे छूट गई है’ और परिचालन स्थिर हो चुका है. पायलटों की समस्याओं ने टाटा समूह की एयरलाइन को अस्थायी रूप से क्षमता में 10 प्रतिशत या प्रतिदिन 25-30 उड़ानों की कटौती करने के लिए मजबूर कर दिया था.

विस्तारा सीईओ ने क्या कहा?

अपने कर्मचारियों को मंथली लेटर में संबोधित करते हुए विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने कहा कि जैसा कि आप निस्संदेह जानते हैं, हमें 31 मार्च से 2 अप्रैल तक महत्वपूर्ण परिचालन रुकावट का सामना करना पड़ा. हमारे ग्राहकों द्वारा महसूस की गई चिंता और निराशा दर्द के बराबर ही थी. हम सभी ने यह महसूस किया कि हमारे पॉपुलर ब्रांड को विभिन्न क्षेत्रों से नकारात्मक टिप्पणियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सबसे खराब स्थिति पीछे छूट गई है और हमने पहले की तरह अपने परिचालन को स्थिर कर दिया है, 9 अप्रैल 2024 को हमारा ऑन-टाइम प्रदर्शन (ओटीपी) 89 फीसदी तक बढ़ गया है जो सभी भारतीय एयरलाइनों में दूसरी सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

TATA इस कंपनी के साथ देशभर में खोलेगी चार्जिंग स्टेशन, इतनी लाख गाड़ियों को मिलेगा फायदा

कर्मचारियों का किया आभार व्यक्त

विस्तारा सीईओ ने कहा कि हमें बेहतर योजना बनानी चाहिए थी और यह हमारे लिए एक सीखने वाला अनुभव रहा है जिसकी हम गहन समीक्षा करेंगे. उन्होंने पायलटों और अन्य कर्मचारियों को उनके सहयोग और चीजों को प्रबंधित करने के लिए आभार व्यक्त किया. बता दें, इस वित्त वर्ष की शुरुआत में विस्तारा एयरलाइन के बड़ी संख्या में पायलट छुट्टी पर चले गए थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में पायलट के छुट्टी पर जाने की वजह एयरलाइन द्वारा लाया गया नया वेतन ढांचा था जिससे पायलट नाराज हो गए थे.

विस्तारा के फ्लीट में हैं 70 एयरक्राफ्ट

विस्तारा में लगभग 6500 कर्मचारी हैं. इनमें लगभग 1000 पायलट भी शामिल हैं. एयरलाइन के फ्लीट में 70 प्लेन हैं. विस्तारा को मौजूदा ग्रीष्मकालीन शिड्यूल के तहत हर दिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करनी हैं. व्यवधानों के मद्देनजर, एयरलाइन के टॉप मैनेजमेंट ने पायलटों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की. व्यवधानों का एक कारण यह भी था कि पायलटों का एक वर्ग नए कॉन्ट्रैक्ट के विरोध में बीमार होने की रिपोर्ट कर रहा था. इस कॉन्ट्रैक्ट के परिणामस्वरूप वेतन में संशोधन होगा. कन्नन के अनुसार, व्यवधानों के कई कारण थे, जिनमें एटीसी में देरी, पक्षियों का टकराना और पिछले महीने की शुरुआत में मेंटनेंस एक्टिविटी शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

35 minutes ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

49 minutes ago

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

14 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

14 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

49 minutes ago

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

35 minutes ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

19 hours ago