✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्‍या हुआ कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है Boycott Jio और BSNL की घर वापसी 

ऐसा क्‍या हुआ कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है Boycott Jio और BSNL की घर वापसी 

जियो ने अपने टैरिफ के दामों में 12 से 25% तक इजाफा किया है.बढ़ी हुई दरें 3 जुलाई से लागू हो चुकी हैं. पहले जियो का सबसे सस्‍ता बेस प्‍लान पहले 155 रुपये का था लेकिन अब 189 रुपये का हो चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इससे पहले जब कभी भी टेलीकॉम कंपनियां जब कभी भी मोबाइल टैरिफ के दामों में इजाफा करती थी तो यूजर की ओर से कोई खास विरोध नहीं हुआ करता था लेकिन इस बार ज्‍यादा ही विरोध देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर इस बार जहां बॉयकॉट जियो ट्रेंड कर रहा है वहीं दूसरी ओर लोग देश के अपने नेटवर्क BSNL की घर वापसी चाह रहे हैं. इन दोनों पोस्‍ट पर 40000 से ज्‍यादा पोस्‍ट हो चुके हैं. 

अब तक हो चुके हैं इतने पोस्‍ट 
मोबाइल रिचार्ज के दामों में सबसे पहले इजाफा जियो की ओर से किया गया था. जियो के बाद वोडाफोन और एयरटेल की ओर से भी इजाफा कर दिया गया. मोबाइल टैरिफ के दामों में हुए इस इजाफे ने यूजरों को नाराज कर दिया है. इसी का नतीजा है कि BSNL_की_घर_वापसी ट्रेंड कर रहा है. इस पोस्‍ट में खबर लिखे जाने तक 44 हजार से ज्‍यादा लोग अब तक पोस्‍ट कर चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर #BoycottJio भी ट्रेंड कर रहा है. इस पर अब तक 36 हजार पोस्‍ट हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: इस Loan App को तुरंत कर दें Uninstall, सरकार ने यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी

आखिर क्‍या कह रहे हैं लोग? 
 #BoycottJio में जहां लोग BSNL में स्विच करने को लेकर ट्वीट कर रहे हैं वहीं दूसरी जियो का विरोध कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर हंसराज मीना टमाटर और पोर्ट टू बीएसएनएल की फोटो के साथ खड़े लोगों की तस्‍वीर ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि जिसके भाव बढ़ जाते हैं उसे लोग छोड़ देते हैं. इसी तरह HYC Arshad नाम के एक यूजर ने बीएसएनएल के सिम और पोर्ट रिक्‍वेस्‍ट स्‍वीकार किए जाने के मैसेज की तस्‍वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘आज ही मैने Jio से बीएसएनएल में पोर्ट कराया भाड़ में जाए airtel jio और vi सबसे सस्ता और सबसे अच्छा हमारा BSNL है सभी लोग से निवेदन है की अपने sim को BSNL में पोर्ट करवाए मैने तो करा लिया अब आपकी बारी ✊ #PortToBSNL #SupportBSNL’. 

इतना इजाफा किया है तीनों कंपनियों ने 
मोबाइल टैरिफ के दामों की शुरुआत करने वाली कंपनी जियो ने अपने दामों में 12 से 25 प्रतिशत तक इजाफा कर दिया है.बढ़ी हुई दरें 3 जुलाई से लागू हो चुकी हैं. जियो का सबसे सस्‍ता बेस प्‍लान पहले 155 रुपये का था लेकिन अब 189 रुपये का हो चुका है. इसी तरह एयरटेल और वोडाफोन ने भी अपने दामों में इजाफा कर दिया है. एयरटेल ने 11 से 21 प्रतिशत तक इजाफा कर दिया है वहीं वोडाफोन ने 10 से 21 फीसदी तक इजाफा कर दिया है. कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ के दामों में इजाफा करने के पीछे जो कारण दिए हैं उनमें मोबाइल कॉल की क्‍वॉलिटी से लेकर उसका विस्‍तार शामिल है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

43 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

43 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

23 hours ago