होम / बिजनेस / Indigo की फ्लाइट में आखिर ऐसा क्या हुआ कि भड़क गए कपिल शर्मा, जानिए पूरा मामला
Indigo की फ्लाइट में आखिर ऐसा क्या हुआ कि भड़क गए कपिल शर्मा, जानिए पूरा मामला
अकेले कपिल शर्मा ही ऐसे नहीं रहे जिन्हें इंडिगो में परेशानी का सामना करना पड़ा उनसे पहले द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को भी ऐसे ही अनुभव से गुजरना पड़ा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
वैसे तो कई बार एयरलाइनों में अव्यवस्था के मामले सामने आते ही रहते हैं, लेकिन इस बार मामला देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) से जुड़ा हुआ है. इसमें अव्यवस्था का सामना इस बार किसी आम आदमी को नहीं बल्कि मशहूर हास्य अभिनेता कपिल शर्मा को करना पड़ गया. इसके बाद कपिल शर्मा ने इंडिगो की अव्यवस्था को लेकर एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर अपनी बात कहते हुए सारी समस्या को साझा किया और नाराजगी जाहिर की. हालांकि बाद में इंडिगो ने उन्हें हुई असुविधा के लिए माफी मांगने में देरी नहीं लगाई.
इंडिगो पर क्यों भड़के कपिल शर्मा?
दरअसल ‘द कपिल शर्मा शो’ के होस्ट कपिल शर्मा को इंडिगो की फ्लाइट में सफर करने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा, जिससे उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने इंडिगो की अव्यवस्थाओं को लेकर कंपनी को टैग करते हुए एक ट्वीट लिख दिया. कपिल शर्मा अपने ट्वीट में लिखते हैं कि
प्रिय @IndiGo6E पहले आपने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? वास्तव में ? हमें रात 8 बजे तक उड़ान भरनी थी और 9:20 बज चुके हैं, अभी भी कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है, क्या आपको लगता है कि ये 180 यात्री फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #इंडिगो 6ई 5149 #बेशर्म
Dear @IndiGo6E first you made us wait in the bus for 50 minz, and now your team is saying pilot is stuck in traffic, what ? Really ? we supposed to take off by 8 pm n it’s 9:20, still there is no pilot in cockpit, do you think these 180 passengers will fly in indigo again ? Never…
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) November 29, 2023
कपिल शर्मा ने फिर किया एक और ट्वीट
कपिल शर्मा पहले ट्वीट के बाद ही नहीं रुके. जब उन्हें इंडिगो की ओर से कहा गया कि आपको दूसरे विमान से भेजा जाएगा तो इस पर भी कपिल शर्मा ने कंपनी पर निशाना साधने में देरी नहीं लगाई. उन्होंने अगला ट्वीट करते हुए लिखा कि
‘अब वे सभी यात्रियों को विमान से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपको दूसरे विमान से भेजेंगे लेकिन फिर से हमें सुरक्षा जांच के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा’
Now they r de boarding all the passengers n saying we will send you in another aircraft but again we have to go back to terminal for security check ????? #indigo? pic.twitter.com/NdqbG0xByt
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) November 29, 2023
बुजुर्गों की समस्या पर बोले कपिल
‘द कपिल शर्मा शो’ के होस्ट कपिल शर्मा इस ट्वीट के बाद भी नहीं रुके. उन्होंने एक ट्वीट और किया और फ्लाइट में मौजूद बुजुर्ग यात्रियों की समस्या पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, लोग आपकी वजह से पीड़ित हैं, @IndiGo6E झूठ, झूठ और झूठ, व्हील चेयर पर कुछ बुजुर्ग यात्री हैं, जिनका स्वास्थ्य बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है. तुम्हें शर्म आनी चाहिए #इंडिगो
People r suffering bcoz of you @IndiGo6E lying lying n lying, there r some old passengers on wheel chairs, not in a very good health condition. Shame on you #indigo ? pic.twitter.com/87OZGcUlPU
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) November 29, 2023
Indigo ने मांगी माफी
इस पूरे वाकये के बाद इंडिगो ने भी माफी मांगने में देरी नहीं लगाई. इंडिगो ने ऑपरेशनल परेशानी का हवाला देकर अपना ट्वीट करते हुए कहा कि
इंडिगो में स्निगधा की ओर से किए गए इस ट्वीट में कहा गया, सर हमारे हवाईअड्डा प्रबंधक से बात करने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद. हमें चेन्नई हवाई अड्डे पर परिचालन कारणों से हुई देरी के लिए वास्तव में खेद है. आपकी समझ की अत्यधिक सराहना की जाती है, और हम अगली बार आपको बेहतर सेवा देने के लिए उत्सुक हैं.
Thank you for taking the time to speak with our airport manager, Sir. We truly regret the delay due to operational reasons at Chennai airport. Your understanding is highly appreciated, and we are eager to serve to you better the next time. ~Snigdha
— IndiGo (@IndiGo6E) November 29, 2023
विवेक अग्निहोत्री ने भी उठाई थी समस्या
कपिल शर्मा से कुछ घंटे पहले इंडिगो फ्लाइट की समस्या को लेकर ‘द कश्मीर फाइल’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को भी समस्या का सामना करना पड़ा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- सुबह 11.10 बजे विमान में सवार हुए और अब 12.40 बजे हैं. 1.30 घंटे और कप्तान या क्रू से कोई जानकारी नहीं मिली. दुनिया भर में उड़ानों में देरी होती है लेकिन यात्रियों के प्रति ऐसी उदासीनता एक अनोखा गुण है.
@IndiGo6E के पास, क्या देरी जानने का कोई तरीका नहीं है? ये सभी अत्यधिक उन्नत AI सॉफ्टवेयर किस लिए हैं? परेशान और भटके हुए दल के साथ यात्रियों को एसी वाली सुरंग में क्यों बंद कर दिया जाए? शौचालय पूरे फर्श पर टिशू पेपर से गंदे हैं. लोग पानी के लिए चिल्ला रहे हैं. प्रत्येक परिचारिका इसे दूसरे को दे रही है. मैं शायद ही कभी इंडिगो से उड़ान भरता हूं और मुझे हमेशा उनका क्रू-फ्लायर इंटरैक्शन दयनीय लगता है. फ़्लायर्स का नाराज़ होना उनकी गलती नहीं है. एयरलाइंस और उनके चालक दल की उदासीनता के कारण नाराजगी बढ़ रही है. यदि उड़ानों में 30 मिनट से अधिक की देरी होती है, तो क्या एयरलाइंस को हवाई किराए का एक हिस्सा वापस नहीं करना चाहिए? कृपया आपके विचार?
Boarded the aircraft at 11.10 AM. It’s 12.40. 1.30 hrs and not a word of information from the captain or crew. Flights get delayed all over the world but such indifference to passengers is a unique quality that @IndiGo6E possesses. Also, isn’t there a way to know the delay? What…
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) November 29, 2023
इंडिगो ने उनसे भी मांगी माफी
इंडिगो ने विवेक से भी मांगी माफी और एक के बाद दो ट्वीट करते हुए लिखा कि
मिस्टर अगिन्होत्री कॉल पर हमें अपनी परेशानी से रूबरू कराने के लिए हम आपके आभारी हैं. हम इस देरी के लिए माफी मांगते हैं जो मुंबई एयरपोर्ट पर एटीसी कंजेशन के कारण हुई है. इंडिगो ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और लिखा, इसके अलावा, हमने आपका फीडबैक नोट कर लिया है जिसे संबंधित टीम को भेज दिया जाएगा. हम हमारे साथ आपकी अगली यात्रा पर एक सकारात्मक अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं.
Further, we have duly noted your feedback which will be relayed to the concerned team. We look forward to providing a positive experience on your next travel with us. ~Linda (2/2)
— IndiGo (@IndiGo6E) November 29, 2023
टैग्स