होम / बिजनेस / TATA Motors के शेयर्स को लेकर क्‍या सलाह दे रहे हैं एक्‍सपर्ट? आगे भी कराने वाला है फायदा?

TATA Motors के शेयर्स को लेकर क्‍या सलाह दे रहे हैं एक्‍सपर्ट? आगे भी कराने वाला है फायदा?

टाटा मोटर्स का शेयर उन कंपनियों में शामिल है जिसने इस पूरे साल में 63 प्रतिशत और पिछले साल के मुकाबले 46 प्रतिशत की ग्रोथ देखी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वैसे तो शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्‍टॉक्‍स अच्‍छा कर रहे हैं, लेकिन बीते 4 महीनों में जिस शेयर में लगातार ग्रोथ देखी जा रही है वो है टाटा मोटर्स. इस शेयर की कीमत पिछले कई महीने से 600 रुपये से ऊपर बनी हुई है. बाजार में इस शेयर में पूरे साल में अब तक 63.60 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. जानकार आने वाले दिन भी इस शेयर के लिए अच्‍छे बता रहे हैं उनका मानना है कि ये 700 के आंकड़े तक पहुंच सकता है. ऐसे में इसमें निवेश करने वालों को ये जानना जरूरी है कि आखिर उन्‍हें आने वाले दिनों में इसे लेकर क्‍या रणनीति अपनानी है. 

अक्‍टूबर में रहा था ऑल टाइम हाई
Tata Motors के शेयर की पिछले महीने की स्थिति को देखें तो 16 अक्‍टूबर को स्‍टॉक ने अब तक का ऑल टाइम हाई मार्क छुआ था. उस दिन शेयर 677 रुपये तक पहुंच गया था. लेकिन उसके बाद शेयर गिरने के बाद भी 600 से ऊपर ही बंद हुआ है. अगर आज की बात करें तो शेयर में .11 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल रही है. कंपनी का मार्केट कैप 2.14 लाख करोड़ रुपये रहा है. BSE पर कुल 3 लाख शेयरों का कारोबार हुआ है. इससे 19 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार हुआ है. 26 दिसंबर 2022 को शेयर अपने सबसे निचले स्‍तर 375.50 रुपये पर पहुंच गया था. 

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक एक्‍सपर्ट का कहना है कि दूसरी तिमाही के बाद ये शेयर 785 रुपये तक जा सकता है. इसके पीछे उन्‍होंने जो वजह दी है वो ये है कि कंपनी जगुआर लैंडरोवर की बिक्री में बढ़ोतरी के कारण मजबूत राजस्‍व देखने को मिला है, इसी तरह कंपनी की इकोनॉमिक पॉलिसी और कम इनपुट लागत से ज्‍यादा मुनाफा हुआ है.ईवी में पैठ बढ़ने के कारण भी फायदा मिल सकता है. इसी तरह एक अन्‍य सिक्‍योरिटीज ग्रुप ने शेयर के लिए 773 रुपये का लक्ष्‍य मूल्‍य दिया है. उन्‍होंने जेएलआर का बेहतर प्रदर्शन और कंपनी ने कई और फ्रंट पर भी बेहतर नतीजे दिए हैं. 

कैसे रहे हैं कंपनी के दूसरी तिमाही के आंकड़े? 
टाटा मोटर्स के दूसरी तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है. कंपनी का दूसरी तिमाही में राजस्‍व 32 प्रतिशत बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया. जबकि 2022 की सितंबर तिमाही में कंपनी को 944 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का घाटा हुआ था. कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन सितंबर 2022 की तिमाही में 7.67 प्रतिशत बढ़कर 13.19 प्रतिशत हो गया था. कंपनी का EBITDA भी बढ़कर 14400 करोड़ रुपये हो गया. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

15 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

17 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें