होम / बिजनेस / आयुर्वेद के ज्ञान को साझा करने के लिए हम हमेशा प्रतिबद्ध : राजेश कोटेचा 

आयुर्वेद के ज्ञान को साझा करने के लिए हम हमेशा प्रतिबद्ध : राजेश कोटेचा 

इस साझेदारी के माध्‍यम से भारत का आयुर्वेद दक्षिण एशियाई देशों में पहुंच सकेगा. इस मौके पर आयुर्वेद के सचिव ने कहा कि भारत का ज्ञान पूरी दुनिया की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आयुर्वेद के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी जीवा आयुर्वेद अपने सेंटर्स का विस्‍तार करने जा रही है. इसके लिए कंपनी ने iRETREAT के साथ साझेदारी की है. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कई अहम बातें कही.  उन्‍होंने कहा कि भारत हमेशा से ही आयुर्वेद के अपने पारंपरिक ज्ञान और ध्‍यान की परिवर्तनकारी शक्ति को दुनिया के साथ साझा करने के लिए हमेशा से ही प्रतिबद्ध है. उन्‍होंने इस मौके पर जीवा आयुर्वेद को भी बधाई दी. 

क्‍या बोले स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा सचिव 
इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े, आयुष  मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा मैं आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान और ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति को बढ़ावा देने हेतु संयुक्त प्रयास के लिए जीवा आयुर्वेद और iRETREAT को बधाई देता हूं. भारत व्यापक वैश्विक जन-कल्याण के लिए आयुर्वेद के विशाल ज्ञान को साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है. आयुष मंत्रालय की स्थापना के बाद से हमारा उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा को अधिक लोगों तक पहुंचाने, ज्ञान प्रदान करने और इसकी वैश्विक पहुंच को बढ़ावा देने में उत्प्रेरक के रूप में काम करना रहा है. इस तरह के अनूठे पहल के माध्यम से, हमारा लक्ष्य दुनिया को आयुर्वेद और ध्यान की वास्तविक क्षमता का एहसास कराने में सक्षम बनाना है, जिससे एक स्वस्थ और अधिक संतुलित दुनिया का रास्‍ता बन सके. 

क्‍या बोले जीवा के ग्रुप प्रेसीडेंट 
जीवा समूह के अध्यक्ष ऋषि पाल चौहान ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जीवा आयुर्वेद और iRETREAT के बीच यह परस्पर सहयोग स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. जो आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान ध्यान और चेतना की परिवर्तनकारी शक्ति को एक साथ लाता है. इस विस्तार के माध्यम से, जीवा आयुर्वेद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में आयुर्वेदिक पद्धतियों और उत्पादों का प्रसार करेगा, जिससे जनता को स्वस्थ और अधिक समग्र स्वास्थ्य प्रबंधन समाधान उपलब्ध होंगे. चौहान ने कहा कि यह सहयोग स्वास्थ्य देखभाल में आयुर्वेद की परिवर्तनकारी क्षमता के बारे में वैश्विक जागरूकता को एक नई दिशा प्रदान करने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
क्‍या बोले iRETREAT के संस्‍थापक 
iRETREAT के संस्थापक मोंक ड्यूक ने संयुक्त उद्यम की सराहना करते हुए कहा कि जीवा आयुर्वेद के साथ हमारा सहयोग वैश्विक मानसिक कल्याण के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. आयुर्वेद के प्राचीन और अद्भुत ज्ञान तथा शांति एवं ध्यान की पद्धतियों को मिलाकर हम आंतरिक शांति और आत्म-खोज को बढ़ावा देने की दिशा में आज हम एक छलांग लगा रहे हैं. आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान और iRETREAT के ध्यान और माइंडफुलनेस की पद्धतियों के एकीकरण के माध्यम से, जीवा iRETREAT सेंटर्स मन, शरीर और आत्मा को पोषित करेगी ताकि आगंतुकों के जीवन में व्यापक, गहरा और स्थायी सकारात्मक प्रभाव पैदा हो सके. 

क्‍या बोली बहन शिवानी
इस अवसर पर प्रसिद्ध आध्यात्मिक, टीवी व्यक्तित्व और वरिष्ठ राजयोग ध्यान शिक्षिका, बहन बीके शिवानी ने इस साझेदारी की सराहना करते हुए कहा कि जीवा आयुर्वेद और iRETREAT के बीच यह सहयोग समग्र वैलनेस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान और iRETREAT की परिवर्तनकारी ध्यान प्रथाओं का एकीकरण व्यक्तियों को आंतरिक शांति प्राप्त करने और उनके जीवन में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए सशक्त बनाएगा. 
 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 minutes ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago