होम / बिजनेस / कौन हैं Charlie Munger, जिनके जाने से नम हो गईं Warren Buffett की आंखें?
कौन हैं Charlie Munger, जिनके जाने से नम हो गईं Warren Buffett की आंखें?
चार्ली मंगेर अमेरिकी कंपनी Berkshire Hathaway के वाइस चेयरमैन थे और उन्हें वॉरेन बफे का करीबी माना जाता था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) के लिए मंगलवार ऐसी बुरी खबर लेकर आया, जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएं. उनके खास चार्ली मंगेर (Charlie Munger) का 99 वर्ष की आयु में मंगलवार रात निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगेर का कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली. चार्ली मंगेर को वॉरेन बफे का राइट हैंड कहा जाता था. मंगेर अमेरिकी कंपनी Berkshire Hathaway के वाइस चेयरमैन थे. कंपनी ने बयान जारी कर उनके निधन की सूचना दी है.
पीछे छोड़ गए इतनी दौलत
चार्ली मंगेर को बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे का करीबी माना जाता था. उनका निधन वॉरेन बफे के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. चार्ली मंगेर के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बफे ने कहा - चार्ली की प्रेरणा, बुद्धिमता और भागीदारी के बिना बर्कशायर हैथवे को उस स्थिति में नहीं पहुंचाया जा सकता था, जहां आज वो है. चार्ली ने Berkshire Hathaway को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी. फोर्ब्स के मुताबिक, चार्ली मंगेर का दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 182वां नंबर है. वह अपने पीछे 2.6 अरब डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं. अगले साल 1 जनवरी को चार्ली अपना 100वां जन्मदिन मनाने वाले थे.
ये भी पढ़ें - अब इस देश से भारतीयों के VISA को लेकर आई बड़ी खबर, आपके लिए जानना है जरूरी
99% से अधिक संपत्ति करेंगे दान
वहीं, वॉरेन बफे की बात करें तो दिग्गज निवेशक होने के साथ-साथ वह बर्कशायर हैथवे के सीईओ भी हैं. एक रिपोर्ट बताती है कि उन्होंने दुनिया से रुखसत होने के बाद 99% से अधिक संपत्ति दान करने का फैसला लिया है. हाल ही में वॉरेन बफे में तब चर्चा में आए थे जब उनकी कंपनी ने पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी 'वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड' से अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी. बर्कशायर हैथवे ने ओपन मार्केट के माध्यम से लगभग 1,370 करोड़ रुपए में अपनी हिस्सेदारी बेची थी, जिससे कंपनी को 600 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. बता दें कि बफे ने अपनी कंपनी के माध्यम से 2018 में पेटीएम में 2200 करोड़ रुपए निवेश किये थे और 2.46% हिस्सेदारी हासिल की थी.
टैग्स