✕

होम / बिजनेस / EPack Durable IPO: करने जा रहे हैं इन्वेस्ट, ये जानकारी जरूर पढ़ लें!

EPack Durable IPO: करने जा रहे हैं इन्वेस्ट, ये जानकारी जरूर पढ़ लें!

EPack के IPO (Epack Durable IPO) में कंपनी द्वारा 400 करोड़ रुपए की कीमत के नए शेयर जारी किये जायेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कमरों के AC के लिए ओरिजिनल डिजाईन बनाने वाली भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, EPack Durable का IPO (EPack Durable IPO) 19 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दिया जायेगा. कंपनी द्वारा इस IPO ऑफर में मौजूद शेयरों के लिए 218-230 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. IPO ऑफर के प्राइस बैंड के ऊपरी हिस्से के अनुसार कंपनी 640 करोड़ रुपए इकट्ठा करना चाहती है.

EPack Durable IPO का साइज
EPack के IPO (Epack Durable IPO) में कंपनी द्वारा 400 करोड़ रुपए की कीमत के नए शेयर जारी किये जायेंगे और साथ ही अन्य शेयरहोल्डर्स के द्वारा OFS के माध्यम से 1.04 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किये जायेंगे. इस IPO को सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जनवरी को खोला जाएगा और यह ऑफर 23 जनवरी को बंद कर दिया जाएगा. कंपनी की एंकर बुक को 18 जनवरी को खोला जाएगा. आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत से अभी तक यह तीसरा IPO ऑफर है. इससे पहले ज्योति CNC ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) और मेडीअसिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare Services) के IPO मार्केट में उतारे जा चुके हैं. आपको बता दें कि कुछ ही समय में नोवा एग्रीटेक का IPO (Nova Agritech IPO) भी जारी किया जाएगा. 

कौन कितने शेयर करेगा जारी?
EPack Durable के प्रमोटर्स में बजरंग बोथरा, लक्ष्मी पट बोथरा, संजय सिंघानिया, अजय DD सिंघानिया, पिंकी अजय सिंघानिया, प्रीती सिंघानिया, निखिल बोथरा, नितिन बोथरा और रजत कुमार बोथरा शामिल हैं. प्रमोटर्स के द्वारा OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 51.75 लाख शेयर जारी किये जायेंगे और इनकी कीमत 119 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इसके साथ ही पब्लिक शेयरहोल्डर्स के द्वारा 52.62 लाख शेयर जारी किये जायेंगे और इनकी कीमत लगभग 121 करोड़ रुपए बताई जा रही है. 

EPack Durable IPO का लॉट साइज
EPack Durable (EPack Durable IPO) उत्तर प्रदेश स्थित एक कंपनी है और इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 65.36% की है. शेष बचे 34.64% शेयर पब्लिक के हैं और इनमें इंडिया एडवांटेज फंड S41 और ऑगस्टा इन्वेस्टमेंट्स जीरो प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं. लॉट साइज की बात करें तो कंपनी द्वारा प्रत्येक लॉट में 65 शेयर प्रदान करवाए जायेंगे और इस एक लॉट की कीमत 14,950 रुपए होगी. इस IPO का 50% हिस्सा QIBs (योग्य संस्थागत खरीदारों) के लिए आरक्षित करके रखा गया है और 15% हिस्सा गैर-संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित करके रखा गया है.
 
यह भी पढ़ें: Apple iPhone 16: नए iPhone में आपको मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

19 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago