होम / बिजनेस / 200 मेगावाट सोलर प्लांट के लिए Waaree Energies ने मिलाया IRCON से हाथ!

200 मेगावाट सोलर प्लांट के लिए Waaree Energies ने मिलाया IRCON से हाथ!

IRCON Renewable Power Limited पब्लिक क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी IRCON इंटरनेशनल लिमिटेड की ही शाखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की जानी-मानी कंपनियों में शामिल वारी एनर्जी लिमिटेड (Waaree Energies Limited) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में Waaree द्वारा घोषणा करके यह जानकारी दी गई है कि कर्नाटक में 200 मेगावाट की क्षमता वाले सोलर प्लांट के लिए कंपनी द्वारा DCR कैटेगरी के सोलर PV मोड्यूल सप्लाई करेगी और इसके लिए कंपनी ने IRCON रिन्यूएबल पावर लिमिटेड (IRCON Renewable Power Limited) के साथ हाथ मिलाया है. 

क्या करती है IRCON?
IRCON रिन्यूएबल पावर लिमिटेड (IRCON Renewable Power Limited) पब्लिक क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी IRCON इंटरनेशनल लिमिटेड की ही शाखा है और यह 500 मेगावाट के क्षमता वाले ग्रिड-कनेक्टेड सोलर PV प्रोजेक्टों का निर्माण करती है और IRCON को ये प्रोजेक्ट IREDA (भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड) द्वारा आवंटित किये जाते हैं. Waaree एनर्जी लिमिटेड का इस्तेमाल IRCON द्वारा कर्नाटक के पवागड़ा में बनाये जा रहे सोलर PV के लिए किया जाएगा. 

Waaree Energies Limited का वादा
इस पार्टनरशिप के बारे में Waaree (Waaree Energies Limited) के राष्ट्रीय सेल्स हेड संदेश शेट्टी का कहना है कि सोलर एनर्जी के इस्तेमाल से क्लीन एनर्जी के बदलाव में भारत की मदद करना एक ऐसा मिशन है जो IRCON के साथ-साथ Waaree का भी मिशन है. हमारे उत्पादों की विश्वसनीयता और क्वालिटी का उचित स्टैण्डर्ड बनाये रखने के हमारे वादे पर हमें गर्व महसूस होता है. IRCON की टीम के साथ काम करना एक सौभाग्य है और इस दिशा में हम हमारे सोलर PV मोड्यूल्स के माध्यम से महत्त्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे. 

भारत की सबसे बड़ी सोलर निर्माता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 गीगावाट की क्षमता के साथ इन्सटाल्ड कैपेसिटी के मामले में Waaree एनर्जी लिमिटेड (Waaree Energies Limited) सोलर मोड्यूल बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी है. इतना ही नहीं कंपनी अपने आप में एक स्वतंत्र पावर उत्पादक भी है और देश भर में बहुत से राज्यों और शहरों में कंपनी की मौजूदगी है. साथ ही 30 जून 2023 तक कंपनी की मौजूदगी भारत के अलावा 20 अन्य देशों में भी थी. आपको बता दें कि Waree एनर्जी लिमिटेड लिस्टिंग की तरफ भी काम आकर रही है और जल्द ही कंपनी IPO लेकर भी आ सकती है.
 
यह भी पढ़ें: अब सेकंड-हैंड बुलेट पर भी मिलेगी Royal Enfield की गारंटी, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

12 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

12 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

13 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

15 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

16 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

12 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.