✕

होम / बिजनेस / इंतजार हुआ खत्म, इस दिन खुलेगा Vishal Mega Mart का IPO, ₹8000 करोड़ जुटाने का है प्लान

इंतजार हुआ खत्म, इस दिन खुलेगा Vishal Mega Mart का IPO, ₹8000 करोड़ जुटाने का है प्लान

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का साइज 8000 करोड़ रुपये है और ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर्स बेचे जायेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज सुपरमार्ट कंपनी विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के आईपीओ लॉन्चिंग की तारीख सामने आ गई है. कंपनी का आईपीओ 11 दिसंबर 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 दिसंबर 2024 को क्लोज होगा. 10 दिसंबर को एंकर निवेशक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. विशाल मेगा मार्ट आईपीओ के जरिए 8000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. इस आईपीओ में सभी शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जायेंगे यानि प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं और कंपनी को आईपीओ के जरिए जुटाये जाने वाले पैसे में से कुछ नहीं मिलेगा.    

11-13 दिसंबर तक खुला रहेगा आईपीओ 

विशाल मेगा मार्ट ने आरएचपी (Red Herring Prospectus) दाखिल किया है जिससे IPO लॉन्च की तारीख सामने आई है. अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर (UDRHP) के मुताबिक प्रस्तावित आईपीओ में प्रमोटर सामायत सर्विसेज एलएलपी (Samayat Services LLP) ऑफर फॉर सेल के जरिए हिस्सेदारी बेचने जा रही है और इस आईपीओ में कोई नए शेयर्स जारी नहीं किये जा रहे हैं. सामायत सर्विसेज के पास विशाल मेगा मार्ट में 96.55 फीसदी स्टेक है और आईपीओ के जरिए जो भी रकम जुटाये जा रहे हैं वो सामायत सर्विसेज को मिलेगा. 25 सितंबर, 2024 को शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने विशाल मेगा मार्ट के IPO को हरी झंडी दिखाई थी. कंपनी ने इसी साल जुलाई में सेबी के पास IPO लाने के लिए आवेदन किया था. 

104-112 लाख करोड़ रुपये का होगा रिटेल मार्केट

विशाल मेगा मार्ट के स्टोर्स को खासतौर से मध्यम वर्ग और लोअर-मिडिल-क्लास आय वाले कस्टमर्स के लिए माना जाता है. 30 जून 2024 तक कंपनी के देश भर 626 स्टोर्स हैं साथ ही कंपनी मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए ऑपरेट करती है. रेडसीयर के रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का रिटेल मार्केट का वैल्यू 2023 में 68.72 लाख करोड़ रुपये रहा है और 9 फीसदी के सालाना ग्रोथ के साथ उसके 2028 तक 104-112 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज, जेफ्फरीज इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर्स है.

इनसे है मुकाबला

विशाल मेगा मार्ट के इस समय देश में करीब 626 स्टोर हैं. इसका सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, TATA ग्रुप की ट्रेंट और राधाकिशन दमानी की Dmart से है, डीमार्ट के देश में 381 स्टोर हैं. दमानी ने महाराष्ट्र में साल 2002 में पहला डीमार्ट स्टोर खोला था और आज आंकड़ा 400 की तरफ बढ़ रहा है. डीमार्ट स्टोर्स को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ऑपरेट करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

6 minutes ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 minutes ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

37 minutes ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

37 minutes ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

6 minutes ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 minutes ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago