होम / बिजनेस / सोशल मीडिया पर अपनी अर्निंग को लेकर विराट कोहली ने कही ये बात….

सोशल मीडिया पर अपनी अर्निंग को लेकर विराट कोहली ने कही ये बात….

Hopper HQ ने अपनी रिपोर्ट जारी करके ये कहा था कि विराट कोहली ऐसे शख्‍स हैं जो भारत में इंस्‍टाग्राम के जरिए सबसे ज्‍यादा पैसा कमाते हैं. इस सूची में दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा शामिल थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Hopper HQ की ओर से इंस्‍टाग्राम से सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची को लेकर विवाद हो गया है. अब इस सूची पर एतराज जताते हुए विराट कोहली ने इसे लेकर सफाई दी है. उन्‍होंने कहा है कि इस रिपोर्ट में दिए गए तथ्‍य सही नहीं हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोहली प्रति पोस्‍ट के लिए 11.45 करोड़ रुपये लेते हैं, इसे कोहली ने नकार दिया है. 

क्‍या बोले विराट कोहली? 
विराट कोहली ने इस मामले में अपनी बात रखते हुए एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि मुझे अब तक जो कुछ भी लाइफ में मिला है उसके लिए शुक्रगुजार हूं, उन्‍होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर मेरी अर्निंग को लेकर जो बात कही जा रही है वो पूरी तरह से गलत है. 

सोशल मीडिया पर कितने हैं विराट कोहली के फैन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर विराट कोहली एक नामी शख्सियत हैं. इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें फॉलो करने वालों की एक बड़ी संख्‍या है. उन्‍हें इंस्‍टाग्राम पर 256 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. अगर सोशल मीडिया पर मौजूदगी की बात करें तो कोहली सबसे चर्चित चेहरा हैं. वो अपने फॉलोवरों को अपनी लाइफ के बारे में अपने मैसेज, वीडियो और दूसरे माध्‍यमों से जानकारी देते रहते हैं.विराट कोहली दुनिया के 100 टॉप पेड खिलाडि़यों में से एक हैं, उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वो कोई 1000 करोड़ रुपये के आसपास है. 

क्‍या था Hopper HQ की रिपोर्ट में ? 
Hopper HQ ने इंस्‍टाग्राम से कमाई करने वालों के मामले में विराट कोहली नंबर वन पर हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि विराट कोहली एक पोस्‍ट करने के 11.45 करोड़ रुपये लेते हैं. इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा शामिल थी. इसी तरह से प्रियंका चोपड़ा के इस साइट पर 88,538,623 फॉलोवर हैं और वो एक पोस्‍ट के लिए $ 532,000 यानी लगभग 4 करोड़ 40 लाख रुपये चार्ज करती हैं. इंस्‍टाग्राम की इस रिच लिस्‍ट में 100 लोगों के नाम जारी किए गए हैं. ये वो 100 लोग हैं जिन्‍होंने सबसे ज्‍यादा पैसे कमाएं हैं.सबसे दिलचस्‍प बात तो ये है कि ये दोनों नाम इस लिस्‍ट में कोई पहली बार नहीं आए हैं 2021 में भी ये नाम इस सूची में शामिल थे. इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिनके इस सोशल मीडिया साइट पर 255,269,526 फॉलोवर हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 minute ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

3 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

5 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

7 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 minute ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

5 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

2 hours ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

2 hours ago