✕

होम / बिजनेस / विजय केडिया ने जिस कंपनी पर खेला बड़ा दांव, उसके शेयरों में आज आई तूफानी तेजी

विजय केडिया ने जिस कंपनी पर खेला बड़ा दांव, उसके शेयरों में आज आई तूफानी तेजी

शेयर बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स और निफ्टी दिनों कभी लाल तो कभी ग्रीन लाइन पर कारोबार करते रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगेज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP VIP Industries) के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है. कंपनी के शेयर करीब 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. इस उछाल से VIP में निवेश करने वालों के चेहरे खिल गए हैं. इन खिले चेहरों में एक चेहरा दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी है. केडिया ने हाल में वीआईपी इंडस्ट्रीज पर बड़ा दांव लगाया था. उन्होंने इसके 7 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं. जाहिर है कंपनी के शेयरों में आई इस उछाल से उनका मुनाफा भी बढ़ गया होगा.  

कंपनी ने की पार्टनरशिप
वीआईपी इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी की वजह एक पार्टनरशिप. कंपनी ने बताया है कि उसने अपने पोस्ट-परचेज ई-कॉमर्स ऑपरेशंस के लिए यूनिकॉमर्स के साथ साझेदारी की है. कंपनी का कहना है कि इस पार्टनरशिप से उसे सिंगल, इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न ऑनलाइन चैनल्स में ऑर्डर्स को तेजी से प्रोसेस करने में मदद मिलेगी. कंपनी के शेयर आज उछाल के साथ 564.15 रुपए पर बंद हुए हैं. पिछले एक महीने में इस शेयर ने 14.90% का रिटर्न दिया है. 

इतने दाम पर खरीदारी
जानकारी के अनुसार, विजय केडिया ने अपनी फर्म केडिया सिक्योरिटीज के जरिए VIP इंडस्ट्रीज पर बड़ा दांव लगाया है. उन्होंने  545.97 रुपए प्रति शेयर के दाम पर कंपनी के  7.25 लाख शेयर खरीदे हैं. उन्होंने VIP इंडस्ट्रीज में 39.59 करोड़ रुपए का निवेश किया है. इस कंपनी में म्यूच्यूअल फंड्स ने भी काफी पैसा लगाया हुआ है. VIP में म्यूचुअल फंड्स की करीब 9.95% हिस्सेदारी है. इसमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ स्मॉलकैप फंड के पास 1.06%, केनरा रोबेको स्मॉलकैप फंड के पास 1.26% और SBI फ्लेक्सीकैप फंड के पास 6.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago

बड़ी खबरें